मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा) ! पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायकों के हड़ताल पर चले जाने से पंचायतों का काम पूरी तरह से प्रभावित होकर ठप पड़ गया है ! पंचायत सचिवों का अनिश्चितकालीन हड़ताल शनिवार को आठवें दिन भी जारी रही ! पंचायत सचिवों और ग्राम रोजगार सहायकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल का असर अब पंचायत के कामों पर दिखने लगा है। मनरेगा, गोबर खरीदी, पेंशन भुगतान सहित शासन की कई योजनाओं का काम हड़ताल की वजह से प्रभावित हो गया है। रोजगार सहायकों का दावा है कि गोबर खऱीदी बंद हो गई है और मनरेगा में काम प्रभावित हो गय है ! ग्राम पंचायत सचिव और ग्राम रोजगार सहायक अपनी-अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। पंचायत सचिवों की हड़ताल 26 दिसंबर और ग्राम रोजगार सहायकों की हड़ताल 30 दिसंबर से चल रही है। वर्तमान में दोनों संघ अपनी मांगों को लेकर संयुक्त रूप से प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी सचिव और रोजगार सहायक मनेंद्रगढ़ तहसील कार्यालय के बगल से पंडाल लगाकर धरना पर बैठे हुए हैं। ग्राम रोजगार सहायक संघ का कहना है कि रोजगार सहायकों की हड़ताल का असर पंचायतों के कामों पर दिखने लगा है। गांव में मनरेगा,गोबर खरीदी सहित अन्य काम ठप हो गया है।
पंचायत सचिवों की हड़ताल का असर भी सरकार की कई कल्याणकारी योजनाओं पर पड़ने लगा है। इधर धरना पर बैठे पंचायत सचिव संघ के अध्यक्ष गौरीशंकर शर्मा ने कहा है कि पंचायत सचिवों की हड़ताल से नरवा, घुरवा, गरवा, बाड़ी योजना सहित अन्य निर्माण का्‌र्य ठप हो गया है। पंचायत सचिव एक सूत्रीय शासकीयकरण की मांग कर रहे है। पंचायत सचिवों का कहना है कि जब तक शासन लिखित रूप में कोई प्रतिवेदन नहीं देता तब तक अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी रहेगा। वहीं ग्राम रोजगार सहायक भी ग्रेड पे नियमितीकरण सहित तीन सूत्रीय मांगों को लेकर धरना पर बैठे हैं।

Categorized in: