रायपुर- नगर पालिक निगम,रायपुर के सभापति श्री प्रमोद दुबे ने ईसाई धर्मावलंबियों सहित सभी नागरिकों को क्रिसमस पर्व 25 दिसम्बर के पावन अवसर पर अपनी अग्रिम हार्दिक शुभकामनाएं दीं हैं। सभापति ने नागरिकों के जीवन में सुखसमृद्धि स्वास्थ्य शांति प्रदान करने की कामना सर्वषक्तिमान ईश्वर से पावन अवसर पर की है। सभापति ने कहा कि पूरे विश्व में उल्लास व उमंग से मनाये जाने वाले क्रिसमस के पावन पर्व सैकडो साल से पूरे भारत वर्ष में आपसी भाईचारा, सौहार्द, सदभावना, आपसी प्रेम, शांति सहित राष्ट्रीय एकता व अखंडता का जीवंत प्रतीक रहे है।
सभापति ने क्रिसमस पर्व के अवसर पर आव्हान करते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक को नगरहित में चाहिये कि वह शहर को एक स्वच्छ, स्वस्थ व सुंदर राजधानी के रूप में विकसित करने सकारात्मक सोच के साथ भागीदार बनने का आव्हान किया है । सभापति ने नगर निगम की ओर से राजधानी शहर के निवासी समस्त नागरिको से मास्क लगाने, सामाजिक दूरी नियम का पालन करने, सेनेटाईजर का उपयोग करने एवं स्वयं, स्वयं के परिवारजनों सहित सभी लोगो के जनस्वास्थ्य हित में सकारात्मक सोच के साथ आगे आकर भागीदार बनने एवं रायपुर शहर में नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण को प्रभावी तरीके से रोकथाम करने का प्रण लेने का आव्हान किया है।

Categorized in: