रायपुर – मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केन्द्रीय मंत्री, उत्तर प्रदेश  के पूर्व राज्यपाल श्री मोतीलाल वोरा के आकस्मिक निधन पर आज नगर निगम रायपुर के मुख्यालय भवन के तृतीय तल के हाल में महापौर श्री एजाज ढेबर की अध्यक्षता में हुई नगर निगम की एम. आई. सी. की बैठक के अंत में महापौर श्री एजाज ढेबर सहित निगम आयुक्त श्री सौरभ कुमार, एम आई सी. सदस्य श्रीमती अंजनि राधेश्याम विभार, श्रीमती द्रोपती हेमंत पटेल, सर्वश्री ज्ञानेश शर्मा, श्रीकुमार मेनन, सतनाम सिंह पनाग, समीर अख्तर, अजीत कुकरेजा,रितेश त्रिपाठी, नागभूषण राव, सुन्दर जोगी,जितेन्द्र अग्रवाल, आकाश तिवारी,सुरेश चन्नावार, सहदेव व्यवहार  ने गहन शोक व्यक्त करते हुए उन्हें अश्रुपुरित श्रद्धांजलि दी  एवं दिवंगत आत्मा के परिवारजनों, इष्ट मित्रगणों, सहयोगियों को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने हेतु परमपिता परमेश्वर से सामूहिक रूप से दो मिनट का मौन धारण कर  प्रार्थना की। महापौर, सभी एमआईसी  सदस्यों  ने वर्ष 1967 को दुर्ग नगर पालिक निगम से पार्षद के रूप में अपना सार्वजनिक जीवन प्रारंभ करने वाले मध्यप्रदेश  के पूर्व मुख्यमंत्री, भारत सरकार के पूर्व केन्द्रीय मंत्री, उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल, राज्यसभा सांसद, दुर्ग के विधायक  रहे  श्री मोतीलाल वोरा के आकस्मिक अवसान को ना केवल छत्तीसगढ़ राज्य मध्यप्रदेश राज्य  बल्कि सम्पूर्ण राष्ट्र के लिये एक अपूरणीय क्षति निरूपित किया, महापौर एवं समस्त  एमआईसी सदस्यों ने कहा कि श्री मोतीलाल वोरा का नाम सदैव सम्मान के साथ स्मरण किया जाता रहेगा।

Categorized in: