अनुसूचित जनजाति वर्ग में शामिल करने सौपा ज्ञापन..

प्रेमनगर पप्पू यादव- केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह के निवास पर सूरजपुर जिले के बिंझिया समाज के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात कर ज्ञापन सौंपते हुवे मांग किया है कि हमारे समाज को अनुसूचित जनजाति वर्ग की श्रेणी में शामिल किया जावे बिंझिया समाज ने अनुसूचित जनजाति वर्ग की श्रेणी में आने के लिए कई वर्षों से प्रयासरत है मिली जानकारी के अनुसार बिंझिया समाज की यह लड़ाई से कुछ वर्षों पूर्व उम्मीद जगी थी लेकिन कुछ कारणों से प्रक्रिया को ठंडे बस्ते में रख दिया गया था सभी समाज प्रमुखों एवं आम जन में मायूसी छाया हुवा था केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह के निवास पर बिंझिया समाज के प्रतिनिधि मंडल ने ज्ञापन सौंपते हुवे उल्लेख किया है कि हमारे समाज को अनुसूचित जनजाति वर्ग में शामिल होने के लिए चालीस वर्षों से प्रयासरत है लेकिन आज तक शामिल नही किया गया जिससे बिंझिया समाज के लोगों को शासन के द्वारा दिये जाने वाले कई योजनाओं से वंचित होते जा रहे हैं केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह ने बिंझिया समाज के लोगो को आश्वासन दिया है कि मैं आप लोगो के मांग को केंद्र लोकसभा सदन तक पहुंचाकर आप लोगों के समाज को अनुसूचित जनजाति वर्ग में शामिल करवाने की लड़ाई लड़ूंगी और जल्द ही बिंझिया समाज के लोगों के अनुसूचित जनजाति वर्ग के अंतर्गत शामिल किया जाएगा अस्वासन के बाद बिंझिया समाज मे एक नई उम्मीद जगी है केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह के निवास पर करीब दो सौ समाज के लोगो ने मुलाकात किया।

मुलाकात के दौरान बिंझिया समाज के राष्ट्रीय प्रवक्ता विजय सिरदार, अध्यक्ष क्षेत्र जयनगर बुझन राम,राष्ट्रीय सचिव हरदेव सिरदार,विमल सिरदार, तपेश्वर सिरदार, रूपचंद सिरदार, शंकर राम,घासी राम,फुलेश सिरदार, पनेश्वर सिरदार,तुलसी केसर,पातर साय, मूलचंद,सुभाष एंव अन्य समाज के लोग उपस्थित थे।

Categorized in: