बलरामपुर राजू ठाकुर- जिला मुख्यालय में चोरी का मामला रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है जहां एक से बढ़कर एक चोरी होती ही जा रही है।

गौरतलब है कि कुछ माह पहले ही अज्ञात चोरों के द्वारा बलरामपुर के सिंचाई कॉलोनी से एक भिरतय के घर से लाखों के जेवरात सहित नगदी उड़े थे जिसका आज तक कोई पता नहीं चल पाया और तो और बलरामपुर मुख्यालय से ही पंचायत सचिव के घर पर अज्ञात चोरों ने धावा बोला था और लाखों के जेवरात सहित पर अज्ञात चोर ले उड़े थे इसका भी आज तक किसी प्रकार का कोई पता नहीं चल पाया। वही बलरामपुर मुख्यालय में भी एक ऐसा चोरी हुआ जिसको जानकर हैरान हो जाएगे की चोर ने अपने पुराने कपड़े को उतारकर दुकान के नए कपड़े को धारण कर अपनी पहने हुए पुराने जूते छोड़ नए जूते पहनकर और पंप कुछ नगदी लेकर दुकान से रफूचक्कर हो गया जब सुबह दुकानदार अपनी दुकान खोलने आया तो दुकान की ताला टूटा हुआ देख कर हैरान हो गया और अंदर जाने पर पता चला कि दुकान में चोरी हुई है। बता दे कि पुलिस की रात्रि गश्त पर सवाल उठ रहे हैं।

Categorized in: