मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा) ! कर्तव्य निर्वहन में गंभीर लापरवाही बरतने के कारण कोरिया कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय मनेंद्रगढ़ में संलग्न सहायक ग्रेड 3 रावेंद्र पांडे को निलंबित कर दिया है ! जानकारी के मुताबिक न्यायालय मनेंद्रगढ़ से 24 ऋण पुस्तिका सत्यापन हेतु सहायक ग्रेड 3 रावेंद्र पांडे ने प्राप्त कर समय अवधि में सक्षम अधिकारी को उपलब्ध नहीं कराने पर उसे कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था ! समाधानकारक जवाब नहीं पाए जाने पर कोरिया कलेक्टर ने तत्काल प्रभाव से सहायक ग्रेड 3 रावेंद्र पांडे को निलंबित कर दिया है !

Categorized in: