मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा) ! आतंक का पर्याय बन चुका एक भालू को वन विभाग ने पिंजरे में कैद करने में सफलता पाई है जिससे मनेंद्रगढ़ शहर के लोगों ने राहत की सांस ली है ! भालू के दहशत के कारण लोग सुबह में घूमना फिरना बंद कर दिए थे ! भालू के आतंक को देखते हुए वन विभाग ने सिद्ध बाबा मंदिर प्रांगण में एक पिंजरा लगा कर रखा था जिसमें भालू कैद हो गया ! जिससे भालू को पकड़ने में मनेन्द्रगढ़ वन विभाग को एक बड़ी सफलता मिली है! जंगल छोड़ शहरी क्षेत्र में लगातार भालू के विचरण करने से लोगो में दहशत का माहौल बना हुआ था ! भालू के आतंक व दहशत के कारण सुबह पैदल चलने वाले व घूमने वालों को डर का साया बना रहता था जिससे लोग सुबह पैदल चलने में डर रहे थे कई लोग तो सुबह घूमना फिरना भी बंद कर दिया था ! भालू कई लोगों पर हमला कर जख्मी भी कर चुका था जिसके कारण लोगों में और भी डर बना हुआ था ! भालू के आतंक को देखते हुए वन विभाग मनेंद्रगढ़ ने सिद्ध बाबा मंदिर प्रांगण में एक पिंजरा लगाकर रखा था जिसमें शनिवार की रात एक भालू पिंजरे में आकर फंस गया जिससे भालू को पकड़ने में वन विभाग को बड़ी सफलता हासिल हुई है वही मनेंद्रगढ़ शहरवासियों ने भालू के पकड़े जाने से राहत की सांस ली है ! भालू को रेस्क्यू कर संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान में छोड़ने की बात वन विभाग के द्वारा कहीं जा रही थी!

Categorized in: