बलरामपुर राजू ठाकुर- छत्तीसगढ़ पंचायत सचिव संघ जिला बलरामपुर रामानुजगंज के बैनर तले एक दिवसीय जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।सचिव संघ का यह धरना प्रदर्शन उनकी एक सूत्रीय मांग शासकीय करण है जिसको लेकर हुआ धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम बलरामपुर कलेक्टर को सौंपेंगे ज्ञापन। छत्तीसगढ़ पंचायत सचिव संघ के कार्यकारी प्रांत अध्यक्ष अंमबुज कुमार यादव ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में पंचायत सचिव जो 29 विभागों के अनेक प्रकार के कार्य जमीनी स्तर पर इमानदारी पूर्वक निर्वहन करते हैं राज्य शासन एवं केंद्र शासन के उन सेवाओं को लोकतंत्र के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। पंचायत सचिवों की नियुक्ति के साथ कर्मचारी जैसे शिक्षाकर्मी को शासन द्वारा शासकीय करण कर दिया गया केवल पंचायत सचिव को ही शासकीय करण नहीं किया गया। पंचायत सचिव के प्रदेश के 65 विधायक द्वारा शासकीय करण को लेकर अनुशसा भी किया जा चुका है। लेकिन अभी तक हमारे को लेकर किसी प्रकार का कोई विचार नहीं किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हमारी मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे उग्र आंदोलन इस आंदोलन में बलरामपुर जिले के सचिव राघवेंद्र बहादुर सिंह उपाध्यक्ष रतन सिंह, कृष्णानंद तिवारी जगदेव सिंह कोषाध्यक्ष शेषनाथ दुबे सचिव नीरज कुमार यादव संगठन मंत्री हरि सिंह एवं जिले के सचिव उत्तम शामदार,हरोद कश्यप, रोशन गुप्ता, उदय यादव, दिलीप गुप्ता अशोक गुप्ता, अरविंद गुप्ता, अरुण गुप्ता, विष्णुपद मंडल, विश्वनाथ सिंह, दीपक बाउल, नरेंद्र सिंह लगभग सैकड़ों की संख्या में सचिव उपस्थित रहे।

Categorized in: