मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा) ! कोरिया कलेक्टर एसएन राठौर ने सोमवार को मनेंद्रगढ़ शहर पहुंचकर सब्जी मंडी का निरीक्षण किया और सब्जी मंडी को पूरी तरह से व्यवस्थित करने हेतु नगर पालिका अध्यक्ष सहित नगरपालिका के अधिकारियों को निर्देशित किया ! कलेक्टर ने सब्जी मंडी में स्थित स्लाटर हाउस को सब्जी मंडी से हटाकर दूसरे जगह व्यवस्थित करने की बात कही है ! उल्लेखनीय है कि मनेंद्रगढ़ शहर में सब्जी मंडी होते हुए भी शहर की सड़कों के किनारे ठेला या जमीन पर बैठकर सब्जी दुकान लगाई जा रही हैं जिससे शहर का यातायात अवरुद्ध होता है और अगर कभी आगजनी की घटना जैसी घटना शहर में घटित हो जाए तो दमकल वाहन पहुंचने का जगह भी सब्जी दुकानों के कारण नहीं रहती है ! कई बार शहर के बीच सब्जी दुकान लगाने वाले सब्जी व्यवसायियों को शहर से सब्जी मंडी में अपनी दुकान लगाने हेतु कहा गया लेकिन आज तक सब्जी मंडी व्यवस्थित नहीं हो पाई है सब्जी व्यवसाई बीच शहर में ही अपनी सब्जी दुकान लगा रहेगा हैं! कलेक्टर कोरिया का भी इस दिशा में ध्यानाकर्षण कराया गया था जिसको देखते हुए सोमवार को कोरिया कलेक्टर एसएन राठौर मनेंद्रगढ़ पहुंचे जहां पर उन्होंने सब्जी मंडी का निरीक्षण किया और नगर पालिका प्रशासन एवं नगर पालिका अध्यक्ष को सब्जी मंडी को पूरी तरह से व्यवस्थित करने की बात कही ! कलेक्टर ने सब्जी मंडी स्थित स्लॉटर हाउस को भी सब्जी मंडी से हटाकर अन्य जगह में व्यवस्थित करने की बात कही है ! इस दौरान कलेक्टर कोरिया के साथ पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन सिंह, एसडीएम नयनतारा सिंह तोमर, नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल, पार्षद नागेंद्र जायसवाल, श्याम सुंदर पोद्दार, पप्पू हुसैन सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे !

Categorized in: