रायपुर- 4 दिसंबर ,2020/ दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के संरक्षा विभाग द्वारा ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन को लेकर ऑनलाइन के माध्यम से इंजीनियरिंग , परिचालन तथा सिग्नल एवं दूरसंचार कर्मचारियों के साथ विडियो कॉन्फ्रेंसिंग संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें निम्न बिंदुओं पर चर्चा की गई विद्युतीकृत खंडों में सिगनलिंग गियर के रखरखाव के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां, रिले रूम को खोलना एवं फायर अलार्म सिस्टम से संबंधित कार्य प्रणाली, समपार फाटक में इलेक्ट्रिक ऑपरेटेड बूम और अन्य सिगनलिंग गियर का रखरखाव , गेटकीपर का कर्तव्य , आपातकालीन स्थिति में गेटकीपर का कर्तव्य एवं विभिन्न प्रकार के समपार फाटकों का संचालन।
इस संरक्षा सेमिनार में डॉ. डी. एन. बिस्‍वाल/वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी/रायपुर, श्री आर. के. देवांगन/सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी/रायपुर एवं श्री राकेश सिंह , सहायक मंडल परिचालन प्रबंधक/ रायपुर तथा संरक्षा सलाहकार, सुपरवाइजर, एवं रनिंग कर्मचारियों को मिलाकर कुल 33 लोगों ने ऑनलाइन संरक्षा संगोष्ठी में भाग लिया।

Categorized in: