रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- 4 दिन पूर्व आरागाही पॉलिटेक्निक के समीप भैंसों से भरा आईसर ट्रक के पुल के नीचे गिर जाने से 7 भैंस एवं तीन उनके बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई थी वहीं एक भैंस बच्चा देने के बाद दूसरे दिन मर गई वही दो भैंसों के कमर टूट जाने के बाद अभी भी घटनास्थल पर ही पड़े हुए हैं ग्रामीणों के द्वारा चारा पानी दिया जा रहा है।

                            गौरतलब है कि 27 नवंबर के सुबह बिहार के समस्तीपुर से हैदराबाद आईसर गाड़ी में 19 भैंसों को ले जाया जा रहा था इसी दौरान आरागाही के समीप पॉलिटेक्निक के आगे पुलिया में आईसर ट्रक पलट गया जिससे 7 भैंस एवं तीन उसके बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई थी वही एक भैंस दूसरे दिन बच्चा जन्म देने के बाद मर गई वही दो भैंस के कमर टूटने के बाद अभी भी घटनास्थल पर ही हैं जिन्हें स्थानीय ग्रामीण अरविंद प्रजापति सहित अन्य गौ भक्तों के द्वारा चारा पानी दिया जा रहा है।

मरने के बाद अभी भी पड़ा हुआ है शव- घटना के तत्काल बाद मृत भैंसों को घटनास्थल के पास गाड़ दिया गया था वही एक भैंस बच्चा देने के एक दिन बाद मर गई थी उसे आज तीसरे दिन भी नहीं गाढ़ा जा सका है जिससे दुर्गंध फैल रही है।

Categorized in: