विधायक गुलाब कमरो ने बंजी धान्य खरीदी केंद्र भवन का किया उद्घाटन

मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा) ! छत्तीसगढ़ में 15 सालों तक भाजपा की सरकार रही लेकिन कोरिया जिले के मनेंद्रगढ़ व भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र में एक भी नए धान खरीदी केंद्र नहीं खोले गए थे जबकि जनता के द्वारा लगातार मांग की जा रही थी ! 15 साल तक भाजपा की सरकार जनता की मांग को नजरअंदाज करती रही लेकिन जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो महज 2 साल में ही भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र एवं मनेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 7 नए धान खरीदी केंद्र खोले गए हैं ! उक्त बातें सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरो ने मुख्य अतिथि के आसंदी से सोमवार को बंजी में नए धान खरीदी केंद्र भवन के उद्घाटन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अपने उद्बोधन में कहीं ! विधायक गुलाब कमरो ने कार्यक्रम में उपस्थित आम जनता को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार जन हितैषी किसान हितैषी सरकार है जो कहती है वह करके दिखाती है ! उन्होंने कहा कि प्रदेश में जब से कांग्रेस की सरकार बनी है तब से प्रदेश में विकास के द्वार खुल गए हैं हर क्षेत्र में चौतरफा विकास हो रहा है ! सरकार के द्वारा किसानों की बात सुनी जा रही है और किसानों की चिंता कर उनकी मांग को पूरा करने का काम प्रदेश की कांग्रेस सरकार कर रही है ! गोधन न्याय योजना के तहत गोबर की खरीदी कर लोगों को आर्थिक रूप से सुदृढ़ किया जा रहा है ! उन्होंने कहा कि लेदरी से पाराडोल तक सड़क का चौड़ीकरण का कार्य तथा हसदेव नदी में पुल निर्माण का कार्य किया जा रहा है वही बंजी बुंदेली से भौता कोड़ा तक सड़क का नवीनीकरण का काम जल्द ही शुरू किया जाएगा ! विधायक गुलाब कमरो ने कहा कि उनके द्वारा भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र में 1000 करोड़ रुपए के काम स्वीकृत कर धरातल में उतारे गए हैं ! उन्होंने कहा कि भरतपुर विधानसभा क्षेत्र में 15 सालों में जो कार्य नहीं हुए हैं उनके द्वारा महज डेढ़ साल के कार्यकाल में ही कर दिए गए हैं ! कांग्रेस की सरकार गरीब मजदूर किसान की सरकार है जिनकी चिंता कर उनको आर्थिक रूप से सुदृढ़ करने के लिए योजना बनाकर प्राथमिकता से काम कर रही है ! भाजपा की सरकार 15 साल तक टॉर्च छाता बांटकर जनता को गुमराह करने का काम किया है लेकिन कांग्रेस की सरकार टॉर्च छाता बांटने वाली सरकार नहीं है बल्कि जनता के लिए काम करने में विश्वास रखती है ! भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरो ने बंजी में नए धान खरीदी केंद्र भवन का उद्घाटन करते हुए कहा कि बंजी के लोग लंबे समय से धान खरीदी केंद्र की मांग कर रहे थे लेकिन उनकी नहीं सुनी जा रही थी यहां के लोगों को अपनी धान बेचने लंबी दूरी तय कर चैनपुर जाना पड़ता था जिससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था अब बंजी में ही धान खरीदी केंद्र खुल जाने से यहां के किसान स्थानीय स्तर पर ही अपनी धान बेच सकेंगे और दूर जाने से बच सकेंगे ! उन्होंने अपने उद्बोधन में केंद्र की भाजपा सरकार को भी आड़े हाथ लेते हुए कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार किसान विरोधी सरकार हैं तीन कानून लाकर किसानों की कमर तोड़ दी है एमएसपी बंद करने की साजिश कर रही है ! विधायक श्री कमरो ने किसानों के लिए बनाए गए 3 कानूनों को काला कानून निरूपित करते हुए जमकर विरोध किया है ! उन्होंने क्षेत्र के संपूर्ण विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है ! कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मनेंद्रगढ़ विधायक डॉक्टर विनय जयसवाल ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को जन हितेषी किसान हितैषी सरकार बता कर कार्यक्रम को संबोधित किया ! कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष डॉ विनय शंकर सिंह, उपाध्यक्ष राजेश साहू, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ध्रुपद चौहान, चिरमिरी नगर निगम के पार्षद शिवांश जैन, जिला पंचायत सदस्य उषा सिंह करियाम सहित अन्य लोगों ने भी अपने विचार रखे ! बंजी में नए धान खरीदी केंद्र भवन के उद्घाटन अवसर पर मनेंद्रगढ़ एसडीएम नयनतारा सिंह तोमर, जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी एके निगम, नायब तहसीलदार, बंजी सरपंच सुखदेव सहित पाराडोल सरपंच अधिराज, सिरौली सरपंच अमोल सिंह मरावी, सांसद प्रतिनिधि विष्णु दास, सुरेन्द्र सिंह माखीजा, सजीवन लाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि व ग्रामीण जन उपस्थित रहे !

Categorized in: