रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- शिक्षा स्वास्थ्य के क्षेत्र में बीते 70 वर्षों में जो कार्य भाजपा कांग्रेस नहीं कर सकी वह दिल्ली की अरविंद केजरीवाल के सरकार ने कर दिखाया। दिल्ली में जिस प्रकार से ऐतिहासिक कार्य हो रहे हैं वह पूरे भारत के लिए एक मॉडल है उक्त उदगार आज आमंत्रण धर्मशाला में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शिवनाथ केसरवानी ने आम आदमी पार्टी के स्थापना दिवस पर  आयोजित कार्यक्रम में कहा।

                                        आम आदमी पार्टी की स्थापना दिवस पर शिवनाथ केसरवानी ने कहा कि आम आदमी पार्टी जिस प्रकार से दिल्ली में कार्य कर रही है उससे प्रेरणा देश के अन्य राज्य ले रहे हैं आज दिल्ली में शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में जो कार्य हुए वह विगत 70 साल के भाजपा एवं कांग्रेस के शासनकाल में नहीं हुआ दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार सभी वर्गों के लिए कार्य कर रही है। दिल्ली में आज आम आदमी पार्टी की सरकार इतना कार्य कर रही है तो सिर्फ भ्रष्टाचार को खत्म करने के बाद ही यह संभव हो पा रहा है। दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार आम आदमी को भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाने का कार्य कर रही है। पार्टी के स्थापना के बाद कम समय में जिस प्रकार से लोगों के बीच अपना विश्वास कायम किया यह अपने आप में मिसाल है। लोगों के बीच आम आदमी पार्टी ने यदि अपना विश्वास कायम किया है तो वह मात्र कार्य के भरोसे ही संभव हो पाया है। आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष रहमत उल्लाह अंसारी, पूर्व सरपंच संतोष राम, अब्बास अली,  सुबेसवर राम, सनीश विश्वकर्मा, मोहम्मद बिलाल, त्रिवेणी सिंह, मुन्ना सिंह सहित आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन विकास गुप्ता के द्वारा किया गया।

छत्तीसगढ़ में भी जुड़ रहे हैं समाज के सभी वर्ग के लोग- शिवनाथ केसरवानी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में समाज के सभी वर्ग के लोग तेजी से आम आदमी पार्टी में जुड़ रहे हैं वही अपने अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोग भी आम आदमी पार्टी से जुड़ कर छत्तीसगढ़ में परिवर्तन की बहार के संवाहक बनने वाले हैं।,

Categorized in: