मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा) ! जनपद पंचायत मनेंद्रगढ़ के अंतर्गत ग्राम पंचायत मनवारी थाना केल्हारी निवासी रेखा दीवान पति मोले दीवान ने पंचायत सचिव के खिलाफ जमीन हड़पने की शिकायत एसडीएम मनेंद्रगढ़ से की है ! रेखा दीवान का कहना है कि मनवारी स्थित शासकीय भूमि खसरा नंबर 08 रकबा 1.76 हेक्टेयर में से 05 हेक्टेयर में उसके पूर्वजों द्वारा मकान एवं बाड़ी बनाकर रहे ! उक्त भूमि को वर्तमान में पंचायत सचिव द्वारा ग्राम सभा से गलत प्रस्ताव पारित कर जबरन घेरा करा लिया गया है ! मनवारी निवासी ही श्यामबाई पति लालमन ने भी जमीन पर जबरन कब्जा करने को लेकर पंचायत सचिव की शिकायत एसडीएम से की है ! मनेंद्रगढ़ एसडीएम ने दोनों महिलाओं को 1 सप्ताह के अंदर जांच कार्यवाही कराने का भरोसा दिया है !

Categorized in: