ओड़गी(लव दुबे)- सूरजपुर जिले में भाजपा का प्रथम जिला कार्यसमिति बैठक का आयोजन किया गया था इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, संगठन महामंत्री पवन साय, डाटा एंट्री छत्तीसगढ़ प्रभारी दीपक पटेल,पूर्व गृह मंत्री रामसेवक पैकरा, प्रदेश मंत्री परमेंश्वरी राजवाड़े, जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल के उपस्थिति में बैठक का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल के द्वारा सभा को संबोधित करते हुए बताया कि ओड़गी मंडल राजेश तिवारी सक्रिय रुप से क्षेत्र में काम कर रहे है जिससे कई कांग्रेसी कार्यकर्ता भी शासन में पार्टी छोड़कर भाजपा में ज्वाइन हो रहे हैं।

वही क्षेत्र के समस्याओं को प्रमुखता से उठाकर तत्काल समाधान कराने का प्रयास कर रहे हैं रहे हैं इसी तरह सभी मंडल के पदाधिकारी सक्रिय रूप से काम करें तो वह दिन दूर नहीं कि जब शासन में भारतीय जनता पार्टी होगी इस सक्रिय भूमिका के लिए मंडल अध्यक्ष राजेश तिवारी, मंडल महामंत्री प्रवीण गुर्जर व केशव सिंह को मंच में फूल मालाओं के साथ सम्मानित किया गया राजेश तिवारी ने सभा को संबोधित करते हुए बताया कि जो सम्मान हमें प्रदेश पदाधिकारियों की उपस्थिति में मिला है वह समस्त ओड़गी के मेहनती एवं संघर्षरत कार्यकर्ता को समर्पित है। इस मौके पर सूरजपुर जिले एवं मंडल के पदाधिकारी एवं भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Categorized in: