उग्र आंदोलन की चेतावनी दी..

दतिमा मोड़/सूरजपुर(अनूप जायसवाल)- विगत दिनों पहले जिले के कोटया निवासी राम प्रसाद सिंह पिता धसु सिंह के द्वारा अनावश्यक रूप से सलका-टईया के समीप खेत में चर रहे मवेशी को दौड़आते लोहे के बलवा से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

रोष व्यापक मवेशी मालिक अतुल सिंह की रिपोर्ट में भटगांव पुलिस ने 429 भादस… नाम मात्र की कार्रवाई की गई है। कार्रवाई से असंतुष्ट विश्व हिंदू परिषद धर्म प्रसार सूरजपुर के द्वारा पुलिस अधीक्षक सूरजपुर राजेश कुकरेजा को लिखित में ज्ञापन सौंपते हुए उल्लेख किया है कि राम प्रसाद सिंह मवेशी को धारदार हथियार से मार कर घायल कर दिया था, और जान से मारने के फिराक में था। रिपोर्ट पर भटगांव पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम ना लगाकर अपराधी को बचाने की कोशिश करते हुए नाम मात्र की कार्रवाई की गई है। बता दे कि लगातार हो रहे मवेशियों के ऊपर हमला और गौ तस्करी पर पुलिस के संरक्षण बनी हुई है। पुलिस अधीक्षक से पशु क्रूरता अधिनियम लगा कर उचित कार्रवाई की मांग की गई है, कार्रवाई ना होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है।

ज्ञापन सौंपने में मुख्य रूप से उपस्थित मनोज पांडे, संत सिंह, छोटू पांडे, रवि यादव, पारस प्रजापति, अतुल सिंह, सुजीत कुशवाहा, हार्दिक यादव तथा अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Categorized in: