रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी),- कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को आज गोपाष्टमी आदर्श गौ सेवा एवं कल्याण संस्थान में धूमधाम से मनाया गया इस दौरान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अशोक लुनिया सपरिवार उपस्थित रहे वही नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल पशुधन विकास विभाग के डिप्टी डायरेक्टर बीपी सतनामी बड़ी संख्या में गौ भक्त एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। जिला एवं सत्र न्यायाधीश के द्वारा गोवंश को गुड़ खिलाया गया वही हवन पूजन में भी सम्मिलित हुए।

                                                       इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने आदर्श गौ सेवा एवं कल्याण संस्थान देवगई की सराहना करते हुए कहां की जिस सेवा भाव से आनंद चौबे एवं गौशाला समिति के अन्य लोग कार्य कर रहे हैं वह वह बहुत प्रशंसनीय है। आज हम लोगों का सौभाग्य है कि गोपाष्टमी के अवसर पर गोवंश को गुड़ खिलाने एवं हवन पूजन का अवसर प्राप्त हुवा।पशुधन विकास विभाग के डिप्टी डायरेक्टर बीपी सतनामी ने कहा कि हम लोगों का हमेशा प्रयास रहता है कि गौशाला में बेहतर से बेहतर प्रबंध गोवंश  लिए कर सकें एवं लोगों को इससे जोड़ सके। गौशाला के कोषाध्यक्ष आनंद चौबे ने बताया कि गौशाला में वर्तमान में 320 गाय वंश की सेवा हो रही है। इस दौरान डॉक्टर विकास जयसवाल, बद्री यादव, ललन यादव,ज्वाला गुप्ता विकास दुबे सुनील तिवारी, विजय रावत अनूप कश्यप, विजय कश्यप,रमेश यादव, सुरेंद्र टोप्पो, सीताराम गुप्ता राहुल गुप्ता मोहर साय, पंचम कुशवाहा, रामप्रीत सिंह गौशाला के अध्यक्ष गोपाल सिंह सहित गौ भक्त उपस्थित थे। इस दौरान  विधि विधान से गोवंश की पूजा अर्चना पंडित श्याम कुशल पांडे के द्वारा  कराया गया।

गौशाला में व्यवस्था देख जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रसन्नता व्यक्त की- जिला एवं सत्र न्यायाधीश अशोक लुनिया सपरिवार आज गोपाष्टमी के अवसर पर गौशाला पहुंचे उन्होंने पूरे गौशाला परिसर का निरीक्षण किया वही गौ वंश को गुड़ भी खिलाया एवं हवन पूजन कार्यक्रम में भी सम्मिलित हुए उन्होंने यहां की व्यवस्था देख प्रसन्नता व्यक्त की।

चरवाहों का हुआ सम्मान- गौशाला में सेवा भाव से कार्य कर रहे चरवाहों का सम्मान अंतःवस्त्र पहनाकर एवं नगद राशि देकर किया गया इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने कहा कि जिस प्रकार से यहां का रखरखाव एवं गोवंश के लिए व्यवस्था की गई है जिसमें चरवाहों की भूमिका निश्चित ही प्रशंसनीय है।

सामूहिक भोज की भी व्यवस्था- गौशाला समिति के द्वारा गौशाला परिसर में सामूहिक भोज का भी आयोजन किया गया। जिसमें अधिकारी कर्मचारी जनप्रतिनिधि एवं गौ भक्त सम्मिलित रहे।

जगह का है अभाव- वर्तमान में जहां 320 गोवंश गौशाला में है वही गौशाला मात्र 1 एकड़ में संचालित है जिससे हरा चारा गायों को नहीं मिल पा रहा है गौशाला के लिए कम से कम 1 एकड़ जमीन की तत्काल और आवश्यकता है ताकि हरा चारा एवं अन्य व्यवस्थाएं की जा सके गौशाला के जमीन के लिए जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को संयुक्त प्रयास किए जाने की आवश्यकता है।

Categorized in: