मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा) ! अंबाला हरियाणा से एक ट्रक के कंटेनर में अंग्रेजी शराब लोड कर झारखंड के गिरिडीह शराब खपाने जा रहे तीन अंतरराज्यीय शराब तस्करों को चिरमिरी पुलिस ने गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट की कार्यवाही की है ! 15 नवंबर को कोरिया जिले के नागपुर से 50 लाख रुपयों की 320 पेटी अंग्रेजी शराब पकड़ाने के मामले का चिरमिरी पुलिस ने गुरुवार को खुलासा कर दिया है। अवैध शराब तस्करी के इस मामले में ट्रक ड्राइवर सहित 3 अंतर्राज्यीय शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक
पुलिस अधीक्षक कोरिया चन्द्रमोहन सिंह के नेतृत्व में 15 नवंबर 2020 को इण्डियन ऑयल पेट्रोल पम्प नागपुर के पास ट्रक क्रमांक यूपी 14 – जेटी 1225 जिसमें 320 पेटी अंग्रेजी इम्पिीरियल ब्लु शराब जिसकी अनुमानित कीमत 50 लाख रूपये को पुलिस द्वारा जप्ती कर आबकारी एक्ट में कार्यवाही की गई थी ! लेकिन उक्त ट्रक के ड्राईवर एवं शराब मालिक पुलिस के गिरफ्त में नहीं आए थे। जिनकी गिरफ्तारी हेतु चन्द्रमोहन सिंह पुलिस अधीक्षक कोरिया द्वारा फरार आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी के लिए जिले के थाना प्रभारियों द्वारा नाकेबंदी एवं सचिंग को जारी रखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज शुक्ला के मार्ग दर्शन में पुलिस टीम को सक्रिय किया गया था। विवेचना के दौरान ट्रक ड्राईवर का सुराग दीपक निवासी इन्दौर के रूप में जानकारी मिलने पर तत्काल टीम गठित किया गया जिसमें नगर पुलिस अधीक्षक पीपी सिंह , उप निरीक्षक सचिन सिंह थाना प्रभारी मनेन्द्रगढ़ , आर.चन्द्रसेन सिंह , जितेन्द्र ठाकूर की टीम गठित कर इन्दौर भेजा गया इन्दौर से ट्रक ड्राईवर दीपक लखेरा को पुलिस ने गिरफ्त में लिया जिससे पूछताछ में ट्रक क्रमांक यूपी 14 जेटी 1225 का मालिक तथा ट्रक में रखें अवैध शराब सुनील सिंह निवासी दिल्ली का होना पता चला तथा यह भी पता चला की सुनील सिंह अपनी कार में साथी नरेन्द्र के साथ ट्रक का पीछा करते हुए आया है और महामाया लॉज चिरमिरी में ठहरा हुआ है साथ में अपनी कार में ट्रक में लोड शराब का सैम्पल रखा होना बताया। जिसके आधार पर महामाया लॉज चिरमिरी में तलाश करने पर सुनील सिंह एवं उनके साथी नरेन्द्र मिले जिनसे पूछताछ में सुनील सिंह ट्रक कमांक यूपी 14 जेटी 1225 का स्वंय मालिक होना तथा उसमें लोड शराब को भी स्वयं का होना स्वीकार किया तथा ट्रक में लोड शराब का सैम्पल होण्डा कार क्रमांक डीएल 04 सीएएन 8781 में 11 पेटी रखा होना बताया जिसके आधार पर उक्त कार एवं उसमें रखे शराब को भी जप्त किया गया। उक्त शराब को सुनील सिंह के द्वारा अम्बाला हरियाणा से गिरीडीह झारखण्ड में खपाने के लिये ड्रायवर दीपक के माध्यम से भेजा जा रहा था लेकिन ड्रायवर दीपक की नियत खराब हुई और वह उक्त शराब से भरे ट्रक को इन्दौर ले जाकर खपत करने की लालच में डालटनगंज से गढवा के रास्ते से छत्तीसगढ़ के कोरिया जिला पहुचने पर पुलिस नाका बंदी से पकडे जाने के डर से नागपुर पेट्रोल पम्प में गाडी छोडकर भाग गया था ट्रक एवं शराब का मालिक सुनील सिंह उसके बताये रूट में नहीं जाने से तथा ड्रायवर से सम्पर्क नहीं होने से पता करते हुये नागपुर पहुंचा और महामाया लॉज चिरमिरी में रूक कर नागपुर में खडी लोड ट्रक को निकालने के लिये ड्रायवर का तलाश कर रहा था। महामाया लॉज से सुनील सिंह एवं उनके साथी नरेन्द्र सिंह को पुलिस द्वारा गिरफ्त में लिया गया।
आरोपी ट्रक ड्रायवर दीपक लखैरा निवासी इंदौर ट्रक एवं शराब मालिक सुनील सिंह निवासी दिल्ली एवं सहयोगी नरेन्द्र सिंह निवासी हरियाणा को थाना पोंडी पुलिस द्वारा धारा 34 ( 1 ) , 34 ( 2 ) , 59 आबकारी एक्ट में गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है । इस अन्तराज्यीय गिरोह प्रकरण में विवेचना के दौरान जप्त अवैध शराब की जॉच की जा रही है।
उक्त कार्यवाही में चिरमिरी नगर पुलिस अधीक्षक पीपी सिंह , निरीक्षक अश्वनी सिंह थाना प्रभारी चिरमिरी , सचिन सिंह थाना प्रभारी मनेन्द्रगढ, उनि सुबल सिंह , पुलिस सहायता केन्द्र नागपुर एवं उनके टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Categorized in: