रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)– स्थानीय तहसील कार्यालय में विधायक बृहस्पत सिंह की उपस्थिति में “किसान सहायता केंद्र” के बैनर तले तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायतों के किसानों  के धान बेचने के लिए रकबा शून्य हो जाने रकबा कम हो जाने सहित अन्य शिकायतों को गंभीरता से सुना गया एवं शिकायतों को सूचीबद्ध कर उसके तत्काल निवारण के लिए राजस्व अधिकारियों को प्रेषित किया।
                 

इस संबंध में विधायक बृहस्पत सिंह ने बताया कि किसानों की लगातार शिकायतें आ रही थी कि कई किसानों का रकबा शून्य हो गया है वही कई किसानों का रकबा कम भी हो गया है। ऐसी शिकायतों के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर आज और कल मैं स्वयं तहसील कार्यालय बलरामपुर एवं रामानुजगंज में किसान सहायता केंद्र स्थापित कर किसानों की शिकायतों को सुन रहा हूं वही किसानों की शिकायतों को सूचीबद्ध कर उसके तत्काल निवारण के लिए राजस्व के अधिकारियों को दिया जाएगा। श्री सिंह ने कहा कि हम किसानों के साथ न्याय एवं उनके हितों की रक्षा के लिए कृत संकल्पित है। इस दौरान कांग्रेस नगरीय निकाय प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अशोक जयसवाल, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह, कृष्णा मंडल, मंगलेश प्रजापति उपस्थित रहे।

विधायक की पहल की किसानों ने की सराहना- जब किसानों ने सुना कि विधायक खुद तहसील कार्यालय में बैठकर किसानों की समस्याएं सुनेंगे तो दूर दराज गांव से काफी संख्या में किसान अपनी अपनी समस्या लेकर आए थे। जिसे एक एक कर बृहस्पत सिंह ने गंभीरता से सुना एवं उसे सूचीबद्ध कर निवारण के लिए राजस्व अधिकारियों को दिया जिसकी किसानों ने जमकर सराहना की।

Categorized in: