महंगई(मिथलेश जायसवाल)- सूरजपुर जिले के विकासखंड प्रेमनगर अंतर्गत ग्राम पंचायत महंगई में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विगत कई वर्षो से संचालित है जहां आए दिन कर्मचारियों की अनुपस्थिति से लेकर कई प्रकार की विवाद आए दिन होती रहती है इस स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी के द्वारा हमेशा मनमानी की जाने की शिकायत ग्रामीणों द्वारा मिलती रहती है।

जननी सुरक्षा या अन्य इलाज हो सभी में खुलेआम गरीब आम जनता से इलाज के बदले पैसा मांग कर लिया जाता है जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हो या उप स्वास्थ्य केंद्र वह प्रेमनगर का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र क्यों ना हो सभी में भ्रष्टाचार का खेल चलाया जा रहा है प्रेमनगर विकासखंड अंतर्गत आने वाले अधिकतर स्वास्थ्य केंद्रों में सरकारी सप्लाई दवाई को बेचने की शिकायत और ग्रामीण से इलाज के बदले हजारों रुपए पैसा लेना आम हो चुका है, इन कर्मचारियों द्वारा बेखौफ मनमाने ढंग से स्वास्थ्य केंद्रों का संचालन किया जा रहा है, सभी स्वास्थ्य केंद्रों में आने वाले फंडों में भी भारी गड़बड़ी की जाती है खर्च काफी कम होने के बाद भी अत्यधिक पैसे की बिलिंग कर सरकार द्वारा मिलने वाली पैसों को हजम कर लिया जाता है, इन सब की शिकायत कई बार लोगों द्वारा दूरभाष व अन्य माध्यमों से उच्च अधिकारियों को की जा चुकी है पर अभी तक कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति कर दिया जाता है।

महंगई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की प्रभारी आए दिन अनुपस्थित रहते हैं और प्रत्येक सप्ताह शनिवार से पूर्व मुख्यालय छोड़कर बिलासपुर घर चले जाने की भी शिकायत मिली है, जबकि इन दिनों कोरोना संकट के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में कई प्रकार की बीमारियों का प्रकोप चल रहा है।

महंगई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आसपास के कई दर्जन ग्राम पंचायतों के ग्रामीण इलाज कराने आते हैं इन सभी ग्राम पंचायतों में आदिवासी युवा पंडो जनजाति के लोग ज्यादातर निवासरत हैं जहां इलाज के बदले पैसा लेना किसी पाप से कम नहीं होगा, लेकिन यहां के प्रभारी का एक अलग ही रवैया है जोकि ग्राम पंचायत दुर्गापुर के आश्रित ग्राम शायरबहर निवासी ढोलाराम से बोतल चढ़ाने व अन्य इलाज के लिए हजारों रुपए पैसे लेने की बात सामने आ रही है। इस क्षेत्र में ग्रामीणों का कहना है कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में बोतल चढ़ाने के लिए ₹500 प्रति व्यक्ति व अन्य इलाज के लिए हजारों रुपए तक लिया जाता रहा है। जिसकी ग्रामीण भोली-भाली जनता को जानकारी नहीं होने के कारण वे लोगों तक पैसे लेने की बात को नहीं बता पाते, अब जब मामला सामने आया है तब ग्रामीणों द्वारा उच्च अधिकारियों से इसकी जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की उम्मीद लगाए हैं।

इस मामले में सीएमएचओ आर एस सिंह जिला सूरजपुर का कहना है कि इन सब बातों का हमें जानकारी नहीं होती है लेकिन अगर मामला सामने आया है तो इसकी जांच अवश्य की जाएगी और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किया जाएगा।

ग्राम पंचायत महंगई उपसरपंच संतोष जायसवाल ग्रामीणों के साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जाकर इन सभी खुलेआम पैसा लेने की बात के मामले में प्रार्थी के साथ लिए गए पैसे के संबंध में कर्मचारियों से पूछने पहुंचे जिसमें आरोप सही साबित होता दिखाई दिया और पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा दोषी कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की मांग की गई।

Categorized in: