मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा) ! सविप्रा उपाध्यक्ष व भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरो ने दुरस्थ वनांचल क्षेत्र कोटाडोल क्षेत्र के 18 किसानों को मसूर एवं विभिन्न किस्म के बीज का वितरण किया है! उल्लेखनीय है कि सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त भरतपुर सोनहत विधायक शनिवार एवं रविवार को दो दिवसीय अपने विधानसभा क्षेत्र के भरतपुर विकासखंड के दौरे पर रहे जहां पर उन्होंने विकास कार्यों की झड़ी लगाकर निर्माण कार्यों के लिए भूमि पूजन कर लाखों रुपए की सौगात क्षेत्रवासियों को दी है ! विधायक गुलाब कमरो अपने दौरे के पहले दिन 1 करोड़ 56 लाख एवं दूसरे दिन 31 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन कर बड़ी सौगात दी! विधायक गुलाब कमरो अपने विधानसभा क्षेत्र में जह विकास कार्यों की गति को आगे बढ़ाते हुए सौगातों की बौछार कर रहे हैं वहीं किसानों को आत्मनिर्भर व सुदृढ़ बनाने के लिए उत्तम किस्म के बीजों का वितरण भी कर रहे हैं जिससे किसान अच्छी पैदावार कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सके ! उन्होंने अपने दौरे के दूसरे दिन शनिवार को भरतपुर विकासखंड के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र कोटाडोल पहुंचे जहां पर उन्होंने 18 किसानों को मसूर एवं विभिन्न किस्म के उत्तम बीजों का वितरण किया !

Categorized in: