प्रेमनगर- जिला सूरजपुर के अंतर्गत प्रेमनगर में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा सेंट्रल किसान पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है। जिसके माध्यम से किसानों को विभिन्न प्रकार के कर्ज कम से कम ब्याज दर में उनके विकास के लिए पहल किया जा रहा है सूरजपुर जिले के विकास खण्ड प्रेमनगर में पखवाड़े का आयोजन का शुभारंभ किया गया जिसमें प्रेमनगर ,शिवनगर के बैंकों के अधिकृत विभिन्न ग्रामों के किसानों ने आकर योजनाओं के सम्बंध में जानकारी लिया।

अग्रणी जिला प्रबंधक पिबु इपेंन के अध्यक्षता में आयोजित किये गए पखवाड़े में प्रेमनगर के सेंट्रल बैंक शाखा प्रेमनगर द्वारा 27.60 लाख शिवनगर 17 लाख के कर्ज किसानों को दे कर जैसे पशुपालन मछली पालन आवास वाहन कृषि उपकरण एवं अन्य कृषि गतिविधियों के लिए कृषको को ऋण दिया गया है।

इस दौरान प्रेमनगर शाखा प्रबंधक शुरेश चौधरी,शिवनगर के शाखा प्रभारी नरोत्तम सिन्हा एवं कृषि विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Categorized in: