रायपुर – आज नगर पालिक निगम रायपुर के महापौर श्री एजाज ढेबर ने नगर निगम जोन 4 के तहत आने वाले मौलाना अब्दुल रउफ वार्ड क्रमांक 46 के तहत बांसटाल बस्ती में मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत मेडिकल मोबाईल यूनिट द्वारा लगाये गये निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर की प्रशासनिक व्यवस्था का वहां पहुंचकर एल्डरमेन श्री अफरोज अंजुम, जोन 4 के जोन कमिश्नर विनय मिश्रा की उपस्थिति में प्रत्यक्ष निरीक्षण किया। महापौर ढेबर ने चिकित्सको से बीपी का परीक्षण कराया।
महापौर श्री ढेबर ने निरीक्षण के दौरान जोन 4 के जोन कमिश्नर मिश्रा को निर्देशित किया कि राजधानी शहर रायपुर नगर निगम के विभिन्न स्लम बस्तियों में मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत मेडिकल मोबाईल यूनिट द्वारा लगाये जा रहे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर से स्लम बस्तियों में निवासरत ऐसे सभी श्रमिकों के परिवारों को भी निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण से लाभान्वित किया जाना सुनिश्चित हो । जिन श्रमिक परिवारों के पास मजदूर कार्ड उपलब्ध नहीं है। महापौर ने लोगो को अधिकाधिक जानकारी देकर मुख्यमंत्री श्रम स्वास्थ्य योजना से रायपुर नगर निगम के वार्डो में स्थित सभी स्लम बस्तियों के रहवासियों को निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण व जांच की सुविधा से लाभान्वित करना समाज हित में प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिये।
मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के मेडिकल मोबाईल यूनिट द्वारा रायपुर शहर नगर निगम क्षेत्र की स्लम बस्तियों में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच परीक्षण हेतु निरंतर प्रतिदिन नियमित रूप से सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक शिविर लगाये जा रहे है। इसमें बडी संख्या में स्लम बस्ती के लोग पहुंचकर चिकित्सको से स्वास्थ्य परीक्षण करवाकर लाभान्वित हो रहे है। इस हेतु महापौर श्री एजाज ढेबर एवं आयुक्त श्री सौरभ कुमार के आदेशानुसार नगर निगम के सभी 10 जोनो में जोन स्तर पर सार्वजनिक मुनादी करवाने सहित आंगनबाडी कार्यकर्ताओं मितानिनों, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के माध्यम से जोनो की राजस्व विभाग की टीमो द्वारा स्लम बस्तियों में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाये जाने की जानकारी दी जा रही है। जिससे शिविरों में बडी संख्या में स्लम के लोग पहुंचकर सहज रूप से लाभान्वित हो रहे है।

Categorized in: