रायपुर – आज नगर पालिक निगम रायपुर के जोन 10 के अमलीडीह पानी टंकी परिसर जोन कार्यालय में वंदना महिला स्वसहायता समूह राजेन्द्र नगर वार्ड रायपुर की महिलाओं की ओर से एनयूएलएम के माध्यम से जनहित में जनसुविधा हेतु पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता की दृष्टि से गोधन न्याय योजना के तहत प्राप्त गोधन को मशीन की सहायता से निर्मित ईकोफ्रेण्डली दीया विक्रय केन्द्र का शुभारंभ रायपुर ग्रामीण विधायक प्रतिनिधि श्री पंकज शर्मा ने जोन 10 के जोन अध्यक्ष आकाश दीप शर्मा, पार्षद श्रीमती संध्या नानू ठाकुर, श्रीमती सीमा विष्णु बारले, जोन 10 सहायक अभियंता श्री फत्ते लाल साहू, वंदना महिला स्वसहायता समूह की महिलाओं, एनयूएलएम की टीम की महिलाओं निगम जोन 10 के अधिकारियों कर्मचारियों की उपस्थिति में फीता काटकर किया।
इस अवसर पर रायपुर ग्रामीण विधायक प्रतिनिधि श्री पंकज शर्मा एवं जोन 10 अध्यक्ष आकाश दीप शर्मा सहित पार्षद श्रीमती संध्या ठाकुर, श्रीमती सीमा बारले ने नगर निगम जोन 10 की ओर से सभी नगर वासियों एवं वार्ड वासियों से ईको फ्रेण्डली दीयों का अधिक से अधिक क्रय कर पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता सुरक्षा की दृष्टि से सुरक्षित प्रकाश पर्व दीपावली मनाने संकल्प लेकर स्थानीय महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने समाज हित में सहभागी बनने का आव्हान किया। उन्होने बताया कि वंदना महिला स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा गोधन से राज्य शासन की गोधन न्याय योजना से गोधन क्रय केन्द्रों में प्राप्त गोधन से मशीन की सहायता से निर्मित ईको फ्रेण्डली दीये, गमले, कंडे लकडी सहित विभिन्न ईको फ्रेण्डली वस्तुएं जोन 10 के अमलीडीह पानी टंकी जोन कार्यालय परिसर में ईको फ्रेण्डली दीया विक्रय केन्द्र में अब निरंतर सस्ती दर पर आमजनों हेतु क्रय करने उपलब्ध रहेंगे।

Categorized in: