बलरामपुर- जिले के सेमरसोत अभ्यारण के अंतर्गत पीपरसोत के तुर्रा पारा में स्थित वन भूमि पर जुताई करते वक्त वन विभाग के अमले ने किसान संजय सिंह की ट्रैक्टर को किया जप्त कर कारवाही की जा रही थी। कार्रवाई से बचने के लिए किसान वन विभाग का चक्कर लगा रहा था लेकिन किसान को किसी प्रकार की रियायत नहीं मिलता देख किसान ने वन विभाग कार्यालय के समीप ही जहर खा लिया। बस क्या वन विभाग के होश उड़ गए वन विभाग के अमले के द्वारा तत्काल आनन-फानन में किसान संजय सिंह को जिला चिकित्सालय भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज प्रारंभ हुआ किसान संजय सिंह अब पूरी तरह सुरक्षित है। तब जाकर वन अमले ने राहत की सांस ली। किसान संजय सिंह पिता सियाराम सिंह ने बताया कि पिपरसोत स्थित तुर्रा पारा में 50 वर्षों से वह उस भूमि पर काबिज होकर उक्त भूमि पर खेती किसानी का कार्य कर रहा था। लेकिन इस वर्ष वन विभाग के द्वारा खेती करते समय उन्होंने मेरी ट्रैक्टर को जप्त कर लिया। जप्त के दिन से आज दिनांक तक मैं लगातार वन विभाग का चक्कर काट रहा हूं लेकिन वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी के द्वारा मुझे गोल मोल बातों में घुमाया जा रहा है। किसी भी बातों को सही सही नहीं बताया जा रहा है। ट्रैक्टर को जप्त कर रखा गया है। जिससे परेशान होकर किसान ने कार्यालय के सामने ही जहर खा लिया किसान का मानना है कि जिस तरीके से परेशान मुझे किया जा रहा था मेरे पास और कोई रास्ता नहीं बचा था हालांकि इस मामले पर वन अमला चुप्पी साधे हुआ है।

Categorized in: