प्रेमनगर पप्पू यादव- जिला सूरजपुर के अंतर्गत वन परिक्षेत्र तारा एवं प्रेमनगर के कम्पार्ट मेन्ट 1928,1930 के जंगलों में हाथियों के झुंड ने डेरा जमाकर रखा हुआ है ग्रामीण अंचलों में हांथीयों की आने की सूचना मिलते ही भय का वातावरण निर्मित हो चुका है क्योंकि हाथियों की संख्या 7 है और गांव में किसानों ने अपनी फसलों की कटाई भी नही कर पाए हैं मुश्किल की बात यह होगी कि अगर ये हांथी किसानों के फसलों में पहुंच जाते है तो कितना नुकसान पहुंचा सकते हैं इसका कोई अंदाजा भी नही लगाया जा सकता है हालाकि वन विभाग के सभी अमला हांथीयों को भगाने में लगा हुआ है लेकिन ये हाथियों का झुंड बिल्कुल जाने का नाम नही ले रहा है एक ही जगह पर डेरा जमाकर रुके हुवे हैं वन विभाग के कर्मचारियों ने गांवों में सूचना देकर ग्रामीणों को समझाइस दे रहे हैं कि कोई ग्रामीण गांव से बाहर न जाएं और जंगल में भी न जाएं क्योंकि हाथियों ने कई जगहों पर जान माल पर भी नुकसान पहुंचा दिया है।

डिप्टी रेंजर पंकज झा जी से जानकारी लिया गया तो उन्होंने हांथी आने की सूचना गांव-गांव में देने की बात कही और ग्रामीणों को सुरक्षित रहने की अपील भी की है।

Categorized in: