रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी) – विधायक बृहस्पत सिंह की पहल पर रामचंद्रपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत मितगई एवं विजयनगर के बीच स्थित सेंदुर नदी  पर उच्च स्तरीय पुल 5 करोड़ रुपए लागत से बनाया जाएगा। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता को अवर सचिव छत्तीसगढ़ शासन लोक निर्माण विभाग के द्वारा पत्र लिख प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दीए जाने की जानकारी दी।

                        गौरतलब है कि लंबे समय से विजयनगर एवं मितगई के बीच स्थित सेंदुर में पुल निर्माण की मांग दर्जनों गांव के लोगों के द्वारा की जा रही थी कई बार ग्रामीण क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने पुल निर्माण की मांग को लेकर रायपुर तक जाकर ज्ञापन तक सौंपा था। इस बीच विधायक बृहस्पत सिंह की पहल पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा सेंदुर नदी पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण के मांग को मंजूर किया इसके बाद अब जल्द क्षेत्रवासियों को पुल की सौगात मिलेगी।

विधायक ने मुख्यमंत्री का माना आभार- विधायक बृहस्पत सिंह ने कहा कि जब भी मैं जनप्रतिनिधि बनकर क्षेत्र भ्रमण में जाता था तो लोग सिर्फ यही सवाल करते थे कि सेंदुर में पुलिया कब बनेगा सेंदुर में पुलिया बनाने को लेकर मैं लंबे समय से प्रयासरत था इस बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा यहां उच्च स्तरीय पुलिया की सौगात दी गई जिसके लिए उन्हें क्षेत्रवासियों की ओर से हार्दिक आभार है।

बलरामपुर एवं रामानुजगंज की दूरी घटेगी- सेंदुर नदी पर पुल बनने के बाद दर्जनों गांव की दूरी तो आपस में घटेगी ही वहीं अब  विजयनगर चुमरा,भाला,लावा सहित दर्जनों गांव के लोगों को रामानुजगंज पहुंचने में दूरी घटेगी ही वहीं जिला मुख्यालय बलरामपुर की भी दूरी घटेगी।

किसान  35 किलोमीटर की जगह अब 7 किलोमीटर तय कर बेच सकेंगे धान- ग्राम पंचायत मितगई एवं पुरुषोत्तमपुर के किसान अपना धान महावीरगंज समिति में जाकर बेचते थे जिसके लिए उन्हें रामानुजगंज होकर 30 किलोमीटर दूरी तय करना पड़ता था परंतु पुल निर्माण के बाद मात्र 7 किलोमीटर तय करके धान बेच सकेंगे।

मितगई सरपंच सविता देवी सिंह ने कहा कि सेंदुर नदी पर पुल निर्माण के बाद गांव के विकास के नए रास्ते खुलेंगे आवागमन की सुविधा बढ़ेगी ही वहीं कई प्रकार की सहूलियत भी लोगों को मिलेगी। सविता देवी सिंह ने कहां की विधायक बृहस्पत सिंह के प्रयासों से सेंदुर नदी पर पुल निर्माण का सपना हम लोग का पूरा हो सका।

विजयनगर सरपंच जितनी देवी ने कहा कि सेंदुर नदी में पुल निर्माण के बाद हम लोगों को रामानुजगंज एवं बलरामपुर जाना बहुत ही आसान हो जाएगा। विजय नगर के साथ-साथ दर्जनों गांव रामानुजगंज एवं बलरामपुर से सीधा जुड़ जाएंगे। जितनी देवी ने कहा कि दशकों को से यहां पुल निर्माण की मांग की जो विधायक के पहल पर पूरी हो रही है।

Categorized in: