मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा) ! सविप्रा उपाध्यक्ष व राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरो ने शुक्रवार को वन अमले के साथ जटा शंकर धाम स्थित चपलीपानी मे पहुँच कर पवन पुत्र हनुमान की पूजा अर्चना कर जटा शंकर धाम में सौन्द्रीयकरण, चपलीपानी मे हाई मास्ट (सोलर लाईट), बाबा की कुटिया, प्रवेश द्वार व हनुमान मंदिर निर्माण का भूमिपूजन किया ! इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष डॉ विनय शंकर सिंह, जिला महामंत्री राम नरेश पटेल, मनेन्द्रगढ़ ग्रामीण महिला कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष श्रीमती सुचित्रा दास सहित सरपंचगण, बिहारपुर वन अमला, ग्रामीण जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे! उल्लेखनीय है कि भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरो की भगवान शिव पर अटूट आस्था है वे शिव भक्तों के रूप में जाने जाते हैं ! गुलाब कमरो सावन मास में जटाशंकर धाम भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने हेतु गए हुए थे जहां पर भोलेनाथ की प्रेरणा से उन्होंने जटाशंकर धाम जीर्णोद्धार का बीड़ा उठाया जिसके तहत जटाशंकर धाम में सौंदर्यीकरण का कार्य तेज गति से किया जा रहा है ! विधायक गुलाब कमरो के प्रयास से जटाशंकर धाम को छत्तीसगढ़ के पर्यटन नक्शे में एक धार्मिक स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है !

40 भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रवेश

जटाशंकर धाम में पूजा अर्चना करने के पश्चात भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरो जनपद पंचायत मनेंद्रगढ़ के ग्राम पंचायत सुनहरी के अधीनस्थ ग्राम हंस पर पहुंचे जहां पर लोगों की समस्याओं को सुनी और मौके पर ही निराकरण किया ! क्षेत्र में लगातार हो रहे विकास कार्यों एवं विधायक गुलाब कमरो के क्रियाकलाप से प्रभावित होकर हंसपुर के भाजपा कार्यकर्ता रामनरेश जयसवाल ने अपने 40 साथियों के साथ विधायक गुलाब कमरो के समक्ष कांग्रेस प्रवेश किया है!

नवनिर्मित शेड का किया लोकार्पण

सविप्रा उपाध्यक्ष विधायक गुलाब कमरो हंसपुर के पश्चात ग्राम पंचायत घुटरा के झंडाडोंगरी पहुंचे जहां पर उन्होंने माँ दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना कर नवनिर्मित शेड का लोकार्पण किया! वहीं भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरो ग्राम पंचायत बिहारपुर के बोदरापारा में ग्रामीणों से मुलाकात की और ग्रामीणों की मूलभूत समस्याओं को सुना और मौके पर ही समस्याओं का निराकरण किया !

Categorized in: