मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा) ! संयुक्त कलेक्टर श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर ने मनेंद्रगढ़ नए एसडीएम के रूप में शुक्रवार को अपना पदभार ग्रहण कर कार्य करना प्रारंभ कर दिया है ! उल्लेखनीय है कि प्रशासनिक कसावट के मद्देनजर रखते हुए कलेक्टर कोरिया एसएन राठौर ने गुरुवार 5 नवंबर 2020 को अपने एक आदेश के तहत सोनहत में पदस्थ एसडीएम श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर को मनेंद्रगढ़ का नया एसडीएम नियुक्त किया है ! कलेक्टर के निर्देशानुसार शुक्रवार को संयुक्त कलेक्टर नयनतारा सिंह तोमर ने मनेंद्रगढ़ का नया एसडीएम के रूप में पदभार ग्रहण कर अपना कार्य करना प्रारंभ कर दिया है ! मनेंद्रगढ़ में पदस्थ एसडीएम आरपी चौहान को भरतपुर का नया एसडीएम बनाया गया है! एसडीएम आर पी चौहान ने नव पदस्थ एसडीएम श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर को अपना विधिवत पदभार सौंप दिया है !

Categorized in: