मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा) ! नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ की स्वच्छता दीदियों के द्वारा गोबर से निर्मित किए गए दीयों के विक्रय केंद्र का शुक्रवार को नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ अध्यक्ष प्रभा पटेल ने शुभारंभ किया है! वही इस अवसर पर स्वच्छता दीदियों को लायनेस क्लब मनेंद्रगढ़ की महिला सदस्यों ने कंबल प्रदान कर सम्मानित किया है ! इस दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी हरदयाल रात्रे, नगरपालिका उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी, नगरपालिका इंजीनियर पवन साहू, पार्षद नागेंद्र जायसवाल, अजय जयसवाल, सपन महतो, वार्ड पार्षद सुनैना विश्वकर्मा, पूर्व पार्षद शिवनारायण यादव सहित लायनेस क्लब की अध्यक्ष पम्मी अरोरा, अनीता फरमानिया, बेबी मखीजा, मधु जैन, ज्योति मजूमदार सहित लायनेस क्लब की अन्य महिलाएं व नगरपालिका की स्वच्छता दीदीया काफी संख्या में उपस्थित रहीं! इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा गोधन न्याय योजना की शुरुआत की गई है जिसके तहत शहर के वार्ड क्रमांक 20 में स्थित एसएलआरएम सेंटर में दो रुपए प्रति किलो के भाव से नगर पालिका के द्वारा गोबर खरीदी की जा रही है ! नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि गोधन न्याय योजना के तहत खरीदे गए गोबर का वर्मी कंपोस्ट खाद बनाया जा रहा है शेष बचे हुए गोबर से एसएलआरएम सेंटर की स्वच्छता दीदियों के द्वारा एक अभिनव पहल की शुरुआत करते हुए गोबर के दीयों का निर्माण किया गया है जिनके विक्रय हेतु शुक्रवार को उनके द्वारा विक्रय केंद्र का शुभारंभ किया गया है ! उन्होंने कहा कि गोबर से बने दिए सबसे शुद्ध दिए हैं क्योंकि पूजा में सबसे पहले गोबर के गौरी गणेश की पूजा होती है देवताओं में भी सबसे पहले भगवान श्री गणेश की पूजा होती है ! नप अध्यक्ष ने कहा कि इस दीपावली में गोबर के दिया से घर रोशन होंगे तो साक्षात रुप से लक्ष्मी का वास होगा ! इस दौरान गोबर के दीए का विक्रय केंद्र का शुभारंभ करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष प्रभा पटेल ने स्वयं अपने घर हेतु पांच सौ रुपए के गोबर के दिए खरीदे हैं ! इसके अलावा मुख्य नगरपालिका अधिकारी हरदयाल रात्रे ने पांच सौ रुपए, नगर पालिका उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी ने पांच सौ रुपए, अनीता फरमानिया ने पांच सौ रुपए, ज्योति मजूमदार ने दो सौ रुपए, सहित अन्य जनों ने भी गोबर के दीए की खरीदी की है ! गोबर के दीयों को 20 रुपए दर्जन एवं डेढ़ सौ रुपए सैकड़ा बेचा जा रहा है ! नगर पालिका की स्वच्छता दीदियों के इस अभिनव पहल की सर्वत्र प्रशंसा की जा रही है ! इसके पूर्व भी गणेश पूजा में भगवान श्री गणेश की एवं विश्वकर्मा पूजा में भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा गोबर से बनाई गई थी !

Categorized in: