रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- कन्हर एनीकट का यह फोटो यह बताने के लिए पर्याप्त है कि एनीकट  आठ करोड़ रुपए लागत का बना था अब वह शो पीस में तब्दील हो गया। फोटो से स्पष्ट है कि जल संसाधन विभाग की बड़ी लापरवाही के कारण एनीकट का एक गेट नहीं खुला व रेत एनीकट के बराबर भर गया है।

                                             गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ प्रवेश करते ही भ्रष्टाचार की सबसे बड़ी मिसाल के रूप में एनिकट स्थापित हो चुका है एनीकट के निर्माण में व्यापक अनियमितता बरती गई परंतु सबसे बड़ी बात यह है कि आज तक इसकी विधिवत जांच नहीं हुई वही अधूरे कार्य का पूरा पैसा निकाल लिया गया। 8 करोड़ रुपए खर्च होने के बाद भी विभाग के अधिकारी कर्मचारी कितने लापरवाह है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एनीकट से नगर की 20 हजार की आबादी लगभग प्रभावित होती है परंतु इसके बाद भी एनीकट के समय पर खुलने एवं बंद करने का ध्यान विभाग के द्वारा नहीं दिया जाता है जिसका परिणाम दुष्परिणाम के रूप में सामने आता है।

न जांच न कार्यवाही- एनीकट में व्यापक भ्रष्टाचार हुआ नगरवासी आवाज उठाते रह गए परंतु आज तक न जांच हुई ना कार्यवाही हुई। जिससे भ्रष्टाचारियों के हौसले इतने बुलंद है की वह लगातार एनीकट के नाम पर राशि के आहरण करते जा रहे हैं। परंतु कोई देखने सुनने वाला नहीं है।

पिछले वर्ष कलेक्टर को आना पड़ा था एनीकट का गेट खुलवाने- रामानुजगंज में छठ पर्व विशेष धूमधाम से मनाई जाती है। छठ पर्व में पूरा नगर कन्हर नदी में पूजा अर्चना के लिए उमड़ पड़ता है। परंतु पिछले वर्ष जल संसाधन विभाग की बड़ी लापरवाही से छठ के पर्व के पूर्व एनीकट का गेट नहीं खोला जा सका था जिसे खुलवाने के लिए खुद तत्कालिक कलेक्टर संजीव कुमार झा रामानुजगंज पहुंचकर अपने देखरेख में एनीकट का गेट खुलवाया था जिससे छठ पर्व कन्हर नदी में मन सका।

2 वर्षों से नहीं खुल रहा है एनीकट का एक गेट- एनीकट में 6 गेट है इसमें एक गेट पिछले 2 वर्ष से नहीं खुल रहा है जिस कारण रेत एनीकट के बराबर रेत भर गया है एवं एनीकट  का स्टोरेज क्षमता भी काफी कम हो गया है इससे एनीकट के अस्तित्व पर ही प्रश्नचिन्ह खड़ा हो गया।

नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने कहा कि नगर को जल संकट से नगरवासियों को उबारने के लिए एनीकट का निर्माण हुआ है परंतु एनीकट का कभी भी लाभ नगर वासियों को नहीं मिल पाया है एनीकट न समय पर बंद होता है नहीं समय खोला जाता है। एनीकट को बंद करने के लिए एवं खुलवाने के लिए कई बार हम लोगों के द्वारा अनुरोध किया जाता है तब जाकर एनीकट खुलता एवं बंद होना संभव हो पाता है। इस ओर प्रशासन को ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है।

Categorized in: