रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- बलरामपुर रामानुजगंज जिले का सबसे पुराना 1934 से स्थापित बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के नया भवन जो एक करोड़ 21 लाख रुपए लागत से बनने जा रहा है उसका भूमि पूजन आज विधायक बृहस्पत सिंह, कलेक्टर श्याम धावडे, नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल, उपाध्यक्ष बजरंग गुप्ता वरिष्ठ पार्षद अशोक जयसवाल की उपस्थिति में किया गया।

                     इस अवसर पर विधायक बृहस्पत सिंह ने कहा कि नगर में लंबे समय से नए बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भवन की मांग की जा रही थी। जन भावनाओं के अनुरूप छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार ने रामानुजगंज में नए भवन की स्वीकृति प्रदान की। कलेक्टर श्याम धावडे ने कहा कि छत्तीसगढ़ के सबसे पुराने नगर पंचायतों में एक रामानुजगंज है यहां के विकास के लिए मेरा पूर्ण सहयोग हमेशा रहेगा। नगर पंचायत अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने कहा कि नगर में कन्या उत्तर माध्यमिक विद्यालय भवन का निर्माण पूर्ण हो गया है वहीं अब बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के भवन के निर्माण कि जो मांग हम लोगों के द्वारा की जा रही थी वह पूरी हुई। 

पुराने भवन के बगल में बनेगा नया भवन- वर्तमान में जहां बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संचालित है वह भवन 1967 में बना था जो अब जर्जर हो चुका है उसी के बगल में नए भवन का निर्माण किया जा रहा है।

Categorized in: