रायपुर – आज नगर पालिक निगम रायपुर के महापौर श्री एजाज ढेबर ने नगर निगम जोन 7 के तहत आने वाले शहीद चूडामणी नायक वार्ड क्रमांक 38 के रामकुंड रावण पट्टी क्षेत्र में मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत स्वास्थ्य विभाग की मोबाईल मेडिकल यूनिट की प्रषासनिक व्यवस्था का वहां पहुँचकर वार्ड पार्षद श्री दीपक जायसवाल, श्री अमर बंसल, पूर्व पार्षद श्री गोवर्धन शर्मा, जोन 7 के जोन कमिश्नर  विनोद पाण्डेय की उपस्थिति में प्रत्यक्ष निरीक्षण किया। महापौर श्री ढेबर ने जोन कमिश्नर को निर्देषित किया कि प्रशासनिक व्यवस्था के तहत राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की समाज हितकारी मंशा के अनुरूप नगर निगम क्षेत्र की सभी झुग्गी बस्तियों के समस्त अधिकाधिक रहवासियों को मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा प्रदान कर लाभान्वित करने का कार्य निरंतरता से समाज एवं जनस्वास्थ्य हित में प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करवाये। नगर निगम की ओर से महापौर श्री ढेबर ने सभी झुग्गी बस्तियों के रहवासियों से राज्य शासन की समाज हितकारी मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत मोबाईल मेडिकल यूनिट के चिकित्सको से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच करवाकर अधिकाधिक लाभान्वित होने का आव्हान किया है। महापौर ने सभी पार्षदों से जनस्वास्थ्य सुविधा के समाज हितकारी अभियान में आगे आकर अपना पूर्ण सहयोग स्वास्थ्य राजधानी की परिकल्पना साकार करने देने का आव्हान किया है।
      यहां यह उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना का शुभारंभ राज्य स्थापना दिवस के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेष बघेल ने किया था। इस योजना के तहत शासन के स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सको एवं चिकित्सा कर्मियों के सहयोग से नगर निगम क्षेत्र की समस्त झुग्गी बस्तियों के रहवासियों को नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की योजना के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा प्रदत्त कर सीधे लाभान्वित करने का कार्य किया जा रहा है।
        मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना में राजधानी शहर की झुग्गी बस्तियों में निर्धारित रूर्ट चार्ट के अनुसार पहुंच रही मोबाईल मेडिकल यूनिट के प्रति झुग्गी बस्तियों एव बीएसयूपी आवासीय परिसरों के रहवासियों में निरंतर उत्साह बना हुआ है। आज विभिन्न झुग्गी बस्तियों में जाकर चिकित्सकों ने मोबाईल मेडिकल यूनिट में लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण किया एवं उन्हें जीवन में स्वस्थ रहने आवष्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं दवाईयां प्रदत्त की । मोबाईल मेडिकल यूनिट में ओपीडी की सुविधाएं शासन द्वारा उपलब्ध करवायी गयी है एवं बीपी और रक्त जांच सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांच सुविधा इसमें चिकित्सको के मागर्दर्शन में उपलब्ध करवायी गयी है।
          सभी जोन कमिश्नर के माध्यम से झुग्गी बस्तियों के रहवासियों को निर्धारित रुट चार्ट के अनुसार मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना की मोबाईल मेडिकल यूनिट के माध्यम से चिकित्सको द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा शिविर बस्तियों में सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक के निर्धारित किये गये समय के दौरान लगाये जाने एवं स्थल पर आकर स्वास्थ्य परीक्षण कराकर योजना का वांछित लाभ लेने हेतु निरंतर सार्वजनिक मुनादी कराने का कार्य करवाया जा रहा है वहीं संबंधित वार्ड पार्षदों के नेतृत्व में आंगनबाडी कार्यकर्ताओं, मितानिनों, स्वास्थ्य, राजस्व अमले के सहयोग से बस्तियों के रहवासियों को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर स्थल नियत समय की जानकारी जोन स्तर पर महापौर श्री एजाज ढेबर एवं आयुक्त श्री सौरभ कुमार के आदेशानुसार दी जा रही है।

Categorized in: