रायपुर-03नवम्बर-श्री ब्रम्हा वीर सिंह संपादक समन्वय दैनिक हरिभूमि समाचार पत्र रायपुर एवं आई एन एच टीवी समाचार चैनल के संपादक को छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण सम्मान समारोह 2020 के कार्यक्रम में महामहिम राज्यपाल श्रीमती अनुसुइया उइके के वर्चुअल उपस्थिति मैं छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा हिंदी प्रिंट मीडिया पत्रकारिता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ राज्य की संस्कृति समृद्धि और विकास के संबंध में रचनात्मक लेखन के लिए चंदूलाल चंद्राकर स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित किया गया इसके लिए राज्य के 1000000 कर्मचारियों की ओर से बहुत-बहुत बधाई इसके पूर्व श्री ब्रम्हा वीर जी छत्तीसगढ़ में निर्भीक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं इनके द्वारा छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र के आदिवासियों के शोषण प्रताड़ना एवं उपेक्षा को लेकर अपनी पुस्तक में उल्लेख कर शासन का ध्यान उनकी ओर आकर्षित किया प्रदेश के शोषित कर्मचारियों श्रमिकों एवं अन्य वर्गों की समस्याओं को अपनी लेखनी द्वारा सरकार के संज्ञान में लाया गया छत्तीसगढ़ का श्रमिक एवं कर्मचारी जगत की ओर से बहुत-बहुत बधाई एवं उज्जवल भविष्य की कामना करता है।

Categorized in: