*सभी मतदाताओं से मतदाताओं से मतदान में हिस्सा लेकर भाजपा की शानदार जीत सुनिश्चित करने का आग्रह*
रायपुर/गौरेला। भारतीय जनता पार्टी ने मरवाही विधानसभा उपचुनाव में अपनी जीत का पुन: विश्वास व्यक्त करते हुए विस क्षेत्र के सभी मतदाताओं से मतदाताओं से मतदान में हिस्सा लेकर भाजपा की शानदार जीत सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। मतदान से एक दिन पूर्व भाजपा प्रत्याशी ने जहां एक ओर घर-घर पहुँचकर जनसंपर्क किया वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने मरवाही में पार्टी की जीत का दावा किया है।
मरवाही में होगी विशाल विजय : विष्णुदेव साय
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि मरवाही में जनता से मिल रहे व्यापक जनसमर्थन से हम विशाल विजय की ओर अग्रसर हैं। यह चुनाव मरवाही की जनता का भावनात्मक मसला है। इलाके के विकास के लिये जनता ने बदलाव का मन बना लिया है। हम सब मरवाही के समग्र विकास के लिए संकल्पित हैं। इस दिशा में जनसमर्थन ने हम सबके मनोबल को मजबूत किया है। श्री साय ने मरवाही की जनता से मजबूत लोकतंत्र के लिये मतदान उत्सव में सभी मतदाताओं से हिस्सा लेने की अपील की है।
मजबूत लोकतंत्र के लिये मतदान जरूरी : कौशिक
छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि मरवाही की मतदाता बिना भय के लोकतंत्र में महोत्सव में हिस्सा लेगी। हमें जनता से मिल रहे समर्थन से हममारी विजय अब सुनिश्चित हो चली है। मरवाही की जनता के सामने भाजपा एक मज़बूत विकल्प है। क्षेत्र की तस्वीर बदलने के लिये भाजपा ने डॉ. गंभीर सिंह के रूप में योग्य प्रत्याशी को चुनावी समर में उतारा है। श्री कौशिक ने कहा कि मरवाही की जनता लोकतंत्र के महायज्ञ में मताधिकार की पूर्णाहुति ज़रूर करें।
मरवाही में हमारी विजय एकदम पक्की : अग्रवाल
पूर्व मंत्री व उपचुनाव के लिए भाजपा प्रभारी अमर अग्रवाल ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ताओं के अथक प्रयासों में हम मरवाही के जनता तक पंहुचने में सफल रहे हैं। हमें पूरा भरोसा है कि मरवाही विजय में जनता के आशीर्वाद से सफल होंगे। विकास विरोधी प्रदेश की सरकार के खिलाफ जनता मतदान के माध्यम से ज़वाब देगी। श्री अग्रवाल में मरवाही विधानसभा में भाजपा की जीत एकदम पक्की बताते हुए सभी मतदाताओं से लोकतंत्र के उत्सव में मतदान करने की अपील की है।
भाजपा वार रूम की होगी हर मतदान केंद्रों पर नज़र
गौरेला। मरवाही विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के वार रूम की नज़र हर मतदान केन्द्र पर रहेगी। वार रूम में किसी भी मतदान केंद्र में किसी तरह की कोई अवांछनीय स्थिति होगी तो भाजपा के कार्यकर्ता सीधे संपर्क कर अपनी बात बता सकते हैं। उपचुनाव सह प्रभारी व प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सिंह सवन्नी ने भाजपा वाररूम टीम के सदस्यों की बैठक लेकर ज़रूरी निर्देश दिए हैं। साथ ही किसी भी मतदान केन्द्र पर किसी तरह की शिकायत मिलने पर तत्काल उसकी जानकारी वाररूम को कार्यकर्त्ता देंगे। इस दौरान सांसद अरुण साव, पूर्व विधायक श्यामबिहारी जायसवाल, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक नवीन मार्कंडेय, तापस शर्मा, सोनू वाधवानी, दीपक शर्मा, केशव पांडेय, तेजपाल शर्मा, अभिषेक पाण्डेय, अविनाश पाण्डेय, सुधांशु मिश्रा, अमन सिंह ठाकुर व सैय्यद मक़बूल अली सहित पार्टी कार्यकर्ता मौज़ूद थे।

Categorized in: