गौरेला। पूर्व मंत्री व मरवाही विधानसभा उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के चुनाव प्रभारी अमर अग्रवाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय चुनाव पर्यवेक्षक से मुलाकत कर निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव के लिये कांग्रेस के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को मरवाही विधानसभा क्षेत्र से
बाहर भेजने की मांग की है। श्री अग्रवाल ने कहा कि जिला प्रशासन जिला कांग्रेस कमेटी के एजेंट के रूप में काम कर रहा है। इसलिये निष्पक्ष चुनाव को लेकर शंका होना स्वाभाविक है। इसलिये अनधिकृत तौर पर मरवाही विधानसभा में रुके कांग्रेस के लोगों को तत्काल मरवाही विस क्षेत्र से बाहर निकाला जाना चाहिये। कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता भय का वातावरण निर्मित कर मतदान व चुनाव को प्रभावित करना चाहते हैं। प्रतिनिधिमंडल में सांसद अरुण साव, प्रदेश महामंत्री व विधायक नारायण चंदेल, महामंत्री भूपेन्द्र सवन्नी, प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक शिवरतन शर्मा, विधायक रजनीश सिंह, निर्वाचन अभिकर्ता पवन त्रिपाठी मौजूद थे।

Categorized in: