अम्बिकेश गुप्ता
कुसमी। थाना अंतर्गत कुसमी – करौंधा मुख्य मार्ग पर लापरवाही पूर्वक गिट्टी लोड़ बेलगाम हाईवा वाहन ने मोटरसाइकिल सहित चालक को अपने चपेट में ले लिया. जिससे मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. उधर हाईवा चालक फरार बताया जा रहा हैं. कुसमी पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर हाईवा चालक की खोजबीन शुरू कर दी हैं. हाईवा किसी अशोक सोनी नामक व्यक्ति की बताई जा रहीं हैं।

स्कूल रोड में कालेज मोड़ के पास सोमवार सुबह करीब 8 बजे हाईवा ट्रक क्रमांक सीजी 30 1201 गिट्टी लेकर करौंधा मार्ग की ओर जा रही थी. तभी ग्राम नटवरनगर के गम्हारटोली निवासी कमला राम, पिता बुधन उम्र 44 वर्ष राजमिस्त्री का कार्य करने हेतु खिखिरपारा स्थित शिक्षक रामदेव राम के घर जा रहा था. रास्ते मे हाईवा ट्रक द्वारा लापरवाही पूर्वक जमकर टक्कर मारते हुए घटना स्थल से लगभग 50 मीटर दूर ले गया। टक्कर से राजमिस्त्री के चेहरा, हाथ, पैर सहित अन्य जगह में गंभीर चोटें आई है। मौके से ड्राइवर हाईवा छोड़कर फरार हो गया। घायल मिस्त्री को संजीवनी एक्सप्रेस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर अवस्था को देखते हुवे अंबिकापुर मेडिकल कालेज रेफर किया गया। दुर्घटनाग्रस्त में घायल कमला राम को काफ़ी चोट आयी है। पुलिस ने हाईवा को जप्त कर धारा 279, 337 के तहत कार्यवाही करते हुए फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है. उधर अस्पताल में भर्ती उपचार चालक की स्थिति भी नाजुक बताई जा रहीं हैं।

Categorized in: