रामानुजगंज(विकाश कुमार केशरी)- नगर के विभिन्न वार्डों में जिस प्रकार से तेजी से शासकीय भूमि पर अवैध अतिक्रमण किया गया एवं किया जा रहा है इस बीच प्रभारी तहसीलदार एवं प्रशिक्षण डिप्टी कलेक्टर विवेक चंद्रा के नेतृत्व में अतिक्रमण के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही करते हुए नगर के विभिन्न आठ स्थानों पर हुए अवैध अतिक्रमण कर हुए निर्माण कार्यों को जमीनदोज किया।

                                               गौरतलब है कि राजस्व विभाग के ही जमीनी अमला के मिलीभगत से विगत दो-तीन वर्षों में तेजी से शासकीय जमीन पर अवैध अतिक्रमण हुआ वही यह अतिक्रमण हो भी रहा था इस बीच आज प्रभारी तहसीलदार एवं प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टर विवेक चंद्रा के नेतृत्व में राजस्व अमले के द्वारा जिला जेल के पीछे शासकीय भूमि पर बने दो मकान रिंग रोड के किनारे बने चार मकान सहित आठ निर्माण कार्यों को जमींदोज  किया। इस संबंध में प्रभारी तहसीलदार विवेक चंद्रा ने बताया कि रिंग रोड में अवैध अतिक्रमण की शिकायत लगातार मिल रही थी जिसके बाद आज अतिक्रमण के विरुद्ध कार्यवाही की गई श्री चंद्रा ने कहा कि अतिक्रमण के विरुद्ध कार्यवाही दशहरे के बाद भी की जाएगी। अन्य कई लोगों के द्वारा शासकीय जमीन पर अवैध अतिक्रमण कर निर्माण कर दिया गया है।

कार्यवाही नहीं होने से मचा था अवैध अतिक्रमण करने का होड़- नगर में विगत तीन-चार वर्षों में राजस्व विभाग के जमीनी अमला के मिलीभगत से शासकीय जमीन पर लगातार अवैध अतिक्रमण हो रहा था परंतु अतिक्रमण के विरुद्ध कार्यवाही करने की जगह सिर्फ कागजी खानापूर्ति हो रही थी। जिस कारण अवैध अतिक्रमणकारियों के हौसले इतने बुलंद थे कि उनके द्वारा लगातार अवैध अतिक्रमण किया गया वहीं देखा देखी अतिक्रमण करने की होड़ मची थी।

अतिक्रमण के विरुद्ध कार्यवाही करने के नाम पर होता था अवैध वसूली का खेल- कइ बार अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध नगरवासियों के द्वारा कई बार शिकायत की गई परंतु कई बार ऐसी भी शिकायत आई कि अवैध अतिक्रमण के नाम पर अवैध वसूली की जा रही थी। लंबे समय के बाद युवा अधिकारी के द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध कार्यवाही की गई।

लंबे समय के बाद हुई अतिक्रमण के विरुद्ध कार्यवाही- जिस प्रकार से नगर में शासकीय जमीनों पर तेजी से अवैध अतिक्रमण किया गया इसे लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों नागरिकों ने आवाज उठाई एवं अवैध अतिक्रमण को रोकने की मांग की थी इस बीच प्रभारी तहसीलदार के कारवाही की सभी लोगों ने प्रशंसा की।

प्राथमिकी भी होगी दर्ज- प्रभारी तहसीलदार ने कहा कि कई लोगों के द्वारा जानबूझकर शासकीय जमीन की खरीद बिक्री भी की जा रही है ऐसे लोगों को चिन्हांकित कर उनके विरुद्ध प्राथमिकी भी दर्ज कराई जाएगी।

     

Categorized in: