मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा) ! सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरो ने रविवार को अपने विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों की आधारशिला रख कर भूमि पूजन कर 9 करोड़ 13 लाख रुपए की सौगात दी है !

भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरो ने 9 करोड़ 13 लाख के विकास कार्यो का भूमिपूजन किया जिसमें बड़काबहरा से केल्हारी मार्ग स्थित खटम्बर नदी में उच्चस्तरीय पुल व पहुँच मार्ग हेतु 4 करोड़ 54 लाख रुपये, ग्राम पंचायत पहाड़हसवाही के सेमरमथानी स्थित बड़काघाघी व्यपवर्तन योजना अंतर्गत नहर निर्माण कार्य हेतु 2 करोड़ 63 लाख 70 हजार रुपये, केल्हारी से बिछियाटोला बीटी सतह नवीनीकरण कार्य हेतु 40 लाख 65 हजार रुपये, डुगला से सेमरिया बीटी सतह नवीनीकरण कार्य हेतु 44 लाख 57 हजार रुपये, बिहारपुर से बैरागी बीटी सतह नवीनीकरण कार्य हेतु 1 करोड़ 3 लाख 27 हजार रुपये, ग्राम पंचायत चनवारीडाँड़ में सीसी सड़क निर्माण कार्य हेतु 5 लाख रुपये,
ग्राम पंचायत डुगला यात्री प्रातिक्षालय निर्माण कार्य हेतु 1 लाख 50 हजार रुपये का भूमि पूजन कर क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी है ! भूमि पूजन के इस पूरे कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष डॉ विनय शंकर सिंह, जनपद उपाध्यक्ष राजेश साहू सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे ! उक्त आशय की जानकारी राज्यमंत्री के जिला मीडिया प्रभारी रंजीत सिंह ने दी है!

Categorized in: