रायपुर -आज नगर पालिक निगम रायपुर के महापौर श्री एजाज ढेबर ने नगर निगम जोन 9 के तहत आने वाले डॉक्टर बी.आर.अम्बेडकर वार्ड क्रमांक 9 में नगर निगम जोन 9 के लोक कर्म विभाग की ओर से जनहित में जनसुविधा हेतु 10 लाख रूपये की स्वीकृत लागत से सी. सी. रोड एवं नाली के निर्माण के विकास कार्य को टेंडर से प्राप्त बिलो रेट परसेंट से शेष बची राशि से श्रीफल फोड़कर और कुदाल चलाकर भूमिपूजन रायपुर ग्रामीण विधायक प्रतिनिधि श्री पंकज शर्मा, वार्ड 9 की वार्ड पार्षद एवं निगम महिला एवं बाल विकास विभाग की अध्यक्ष श्री द्रोपती हेमंत पटेल, सामाजिक कार्यकर्त्ता श्री पप्पू बंजारे, जोन 9 के जोन कमिश्नर श्री संतोष पाण्डेय सहित वार्ड 9 के गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्तागणो, महिलाओ की बड़ी संख्या में उपस्थिति के मध्य किया. महापौर श्री ढेबर ने तत्काल विकास कार्यों को प्रारम्भ करवाकर तय समयसीमा के भीतर सतत निगरानी कर गुणवत्तायुक्त तरीके से जनहित में जनसुविधा हेतु प्राथमिकता से पूर्ण करवाना सुनिश्चित करने भूमिपूजन के दौरान जोन 9 के जोन कमिश्नर श्री पाण्डेय और जोन कार्यपालन अभियन्ता श्री साहू को निर्देशित किया.

Categorized in: