रायपुर – नगर निगम रायपुर के आयुक्त श्री सौरभ कुमार के आदेषानुसार निगम मुख्यालय नगर निवेष उडनदस्ता की विषेष टीम ने राजधानी शहर रायपुर नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में नगर निगम के विज्ञापन शुल्क की बकायेदार विज्ञापन एजेंसियों के विज्ञापन बोर्डो को काटकर अभियान पूर्वक जप्त करने की कडी कार्यवाही की।
नगर निगम मुख्यालय के नगर निवेष विभाग उडनदस्ता द्वारा आज शंकरनगर मुख्य मार्ग में अवंति विहार कालोनी में एवं लालपुर में रामकृष्ण केयर अस्पताल परिसर के समीप विभिन्न बकायेदार विज्ञापन एजेंसियों द्वारा लगाये गये विज्ञापन बोर्डो को अभियानपूर्वक मजदूरों की सहायता से काटकर जप्त करने की कार्यवाही की। नगर निगम आयुक्त के आदेषानुसार नगर निवेष उडनदस्ता के माध्यम से विज्ञापन शुल्क के पुराने बकायेदारों पर अभियान पूर्वक कार्यवाही निरंतर आगे भी जारी रहेगा। उक्त विभिन्न विज्ञापन एजेंसियां वर्ष 2017 एवं उसके पूर्व से नगर निगम रायपुर को विज्ञापन शुल्क की अदायगी नहीं कर रही है। ऐसी बकायेदार विज्ञापन एजेंसियां को सूचीबद्ध करके नगर के विभिन्न स्थानों में उक्त एजेंसियों द्वारा लगाये गये विज्ञापन बोर्डो को काटकर कडाई के साथ जप्त करने की कार्यवाही की जा रही है। जप्त किये गये विज्ञापन बोर्डो में लगी लौह सामग्रियों को नियमानुसार सार्वजनिक नीलामी करने की कार्यवाही प्रक्रिया के तहत नगर निगम प्रषासन के आदेषानुसार नगर निवेष विभाग द्वारा शीघ्र ही सक्षम स्वीकृति लेकर की जायेगी।

Categorized in: