महासमुंद – शासन द्वारा शहर से लेकर ग्राम के अंतिम छोर के प्रत्येक व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारू रूप से पहुचाने के लिए शासन द्वारा गांव गांव में स्वास्थ्य केंद्र एवं उप स्वास्थ्य केंद्र खोले गए है एवं स्वास्थ्य कर्मी भी तैनाती किए गए है ताकि बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्थाएं मुहैया की जा सके लेकिन शासन द्वारा नियुक्त शासन के नुमाइंदे ही इस सेवाओ को ठप्प करने में लगे हुए है ऐसा ही एक मामला महासमुंद ब्लॉक के ग्राम पंचायत झारा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्त महिला स्वास्थ्य कर्मी (आया) चित्ररेखा धीवर द्वारा लगातार ग्रामीणों से अभद्र व्यवहार करना और हॉस्पिटल में दवाई न देकर अपने घरों में मरीजो को इलाज एवं दवाई देने की शिकायत को लेकर ग्राम पंचायत झारा के सदस्य एवं ग्रामीणों ने खल्लारी विधायक एवं संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव से शिकायत कर उन्हें हटाने की मांग किया गया है ज्ञापन सौंपने वालो में चंद्रकला , मंजू , भारती , किशन कुमार , राधाबाई , गिरजा मरकाम , लक्ष्मी ध्रुव , घनश्याम भट्ट , रूखमणी निराला , सविता निर्मलकर , सत्यभामा साहू सहित ग्रामीण उपस्थित रहे ।

Categorized in: