मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा)। वैज्ञानिक सच्चाई है, मास्क और सेनेटाइजर ही ऐसी वैक्सिन है जिससे स्वयं की ही नही बल्कि दुसरो की जान की सुरक्षा भी होती है, अगर हर प्रत्येक व्यक्ति यह करे की कही भी बाहर जाए तो मास्क हमेशा पहने, समय समय पर हाथ धोयें या फिर सेनेटाइजर का प्रयोग करे, क्योंकि कोरोना जैसी महामारी न केवल पूरे भारत मे, बल्कि हमारे प्रदेश, कोरिया जिले की वार्ड तक पहुँच चुका है।
उक्ताशय के विचार संतोष कुमार मांझी प्रदेश महामंत्री (छत्तीसगढ़ फिशरमैन कांग्रेस) ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कही। श्री माँझी ने आगे कहा कि यह एक ऐसी महामारी है जिससे सबसे ज्यादा बजुर्गों और बच्चो के लिए ज्यादा खतरनाक है, अतः हम सबका यहीं कर्तव्य बनता है कि अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा स्वयं अपने हाथ मे है। जितनी सावधानी बरतेंगे उतनी ही कोरोना जैसी महामारी से जंग जीतेंगे, और मिलकर कोरोना को हराएंगे, कोरोना संक्रमण की श्रृंखला तोड़ने में मास्क पहनने की भूमिका निभा रही है । अगर हम कुछ समय तक बाहर जाते वक्त हर नागरिक सही तरीके से मास्क पहन लें तो कोरोना के नए मामलों में 70 प्रतिशत तक कि कमी आ सकती है। जिससे कोरिया क्षेत्र और देश को कोरोना मुक्त किया जा सकता है।

Categorized in: