मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा) ! मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में कोरोना वायरस बेकाबू होते जा रहा है लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए जा रहे हैं बुधवार को जहां 27 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए थे वही गुरुवार को 31 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं जिसमें एक ही परिवार के 16 लोग शामिल हैं ! कोरिया जिले के मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में प्रतिदिन कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने का सिलसिला लगातार जारी है जिससे मनेंद्रगढ़ क्षेत्र के लोगों की चिंताएं बढ़ती जा रही हैं ! जिला प्रशासन द्वारा पहले 3 दिन का कंटेनमेंट जोन मनेंद्रगढ़ को घोषित किया गया उसके बाद 5 दिन का लॉकडाउन घोषित किया गया इसके बावजूद भी कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है जो चिंता का कारण बना हुआ है ! बताया जा रहा है कि मनेंद्रगढ़ नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 12 में एक ही परिवार के 16 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं वही झगड़ाखांड नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 11 में एक ही परिवार के एक मासूम सहित 4 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं ! इस तरह से मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में गुरुवार को 31 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने की पुष्टि हुई है ! जिला प्रशासन के द्वारा कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए भरपूर प्रयास किए जा रहे हैं इसके बावजूद भी मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए जा रहे हैं ! मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से हालत बेहद चिंतनीय होती जा रही है ! गुरुवार को एंटीजन जांच में 11 एवं आरटीपीसीआर जांच उपरांत 20 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं ! मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में कोरोना वायरस के चैन का न टूटना लोगों में चिंता का कारण बना हुआ है!

Categorized in: