कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए रायपुर में 21 सितंबर रात 9:00 से 28 सितंबर रात 12:00 बजे तक संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की गई थी। इस लॉक डाउन के दौरान मेडिकल शॉप और अस्पतालों को ही छूट मिली थी।
     लॉकडाउन लगने से पहले लोग दैनिक उपयोग की वस्तुएं खरीदने के लिए बाजारों में टूट पड़े थे कई जगह से खाद वस्तुएं अधिक दाम में में बेचने की सूचनाएं भी प्रशासन तक पहुंची थी लेकिन इस बार लॉकडाउन ओपन होने के बाद ऐसी स्थिति पैदा ना हो इसलिए प्रशासन को बेहद चौकन्ना रहना होगा।
   प्रदेश के 2.55 करोड़ आबादी में 100000 लोग करोना संक्रमित हो चुके हैं जो स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत काम करने वाली तमाम एजेंसियों के पूर्व अनुमानों से कहीं अधिक है।
    स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा ने कहा कि मरीजों के बढ़ने से चिंता नहीं है बस मृत्यु दर कम हो इसके लिए हमें पूरी तरह से तैयार रहना होगा वहीं उन्होंने कहा कि हमें अपनी आदतों में सुधार करने की सख्त जरूरत है जैसे मास्क का नियमित इस्तेमाल सोशल वा फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करना बेवजह घरों से बाहर ना निकलना और सैंपल टेस्ट देने के बाद रिपोर्ट आने तक खुद को आइसोलेटेड रखना।

Categorized in: