अम्बिकेश गुप्ता / कुसमीथाना क्षेत्र कुसमी के हृदय स्थल शिव चौक के चौराहा में लोग उस वक्त हैरान हो गये. जब व्यक्ति खुद से आज शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे पेट्रोल डाल कर खुद को आग के हवाले करने की कोशिश करते हुवे शासन – प्रशासन को कोसने लगा. हालांकि चौक – चौराहे पर नजर रखने तैनात किये गए पुलिस कर्मियों ने उसे घटना प्रतीत होने से रोककर रखा. व थाना प्रभारी कुसमी नसीम उद्दीन को इसकी जानकारी दीं. सुुुचना मिलते ही थाना प्रभारी दल – बल सहित वारदात स्थल पहुँचे तथा उन्होंने कुसमी एसडीएम व एसडीओपी को बुलावा कर किसी प्रकार मामलें को सुलझाया व अनुमति पास दिलाई।


शिव चौक में स्वयं पर पेट्रोल डालकर आत्महत्या करने व्यक्ति शिव केसरी ने अपनी पीड़ा पहुचे थाना प्रभारी को बताते हुवे रो – रोकर बताया कि उसकी पुत्री छोटी हैं जो लॉक डाउन से पहले झारखंड राज्य के गुमला जिला के एक गाँव मे मामा के यहाँ गई हैं. जो हमेशा रो-रोकर घर आने के लिए बोलती हैं. बच्ची के मामा आर्मी में जवान हैं जिन्हें ड्यूटी में जाना हैं अन्य रिस्तेदार भी ले जाने के लिए दबाव बना रहे हैं. वह कुसमी एसडीएम साहब से पास दो दिन जाकर दिन-दिनभर बैठा रहा किंतु उसे परमिशन नहीं मिला. बीच मे झारखंड जाने का प्रयास किया किन्तु आधे रास्ते से उसे वापिस आना पड़ा. पारिवारिक दबाव व प्रशासन का सहयोग नहीं मिलने के कारण यह कदम उठा रहा हैं. इस बात पर थाना प्रभारी कुसमी से उसे समझाने – बुझलाने का कोशिश किया किंतु वह बात सुनने को तैयार नही था. और बार – बार स्वयं को आग के हवाले करने की कोशिश में लगा था. थाना प्रभारी ने अपनी सूझ – बूझ से उसे समझाया किन्तु उसने तत्काल झारखंड जाने की आदेश करने की बात कहकर एसडीएम कुसमी को बुलाकर आदेश की कॉपी मांगी. इसी बीच कुसमी एसडीओपी मनोज तिर्की पहुँचे और तुरंत बाद एडसीएम दीपक निकुंज भी पहुँचे.


एसआई सिकंदर की चालाकी से काबू में आया युवक

उक्त आला अधिकारियों की उपस्थिति में थाना प्रभारी नसीम उद्दीन द्वारा हालतों को परखते हुवे जवानों को तत्काल टिप्स दे दी गई. और इसी बीच मौका पाकर सबसे पहले एसआई सिकंदर कुर्रे ने युवक को पीछे से पकड़ा. इसे देखते ही थाना प्रभारी सहित एसएसआई भगवती कुर्रे व अन्य पुलिस कर्मी युवक को पकड़ कर अपने काबू में लिए और पानी डालकर पेट्रोल के प्रभाव को दूर किया.

बच्ची को लाने पिता को दिया गया अनुमति पास

एसडीएम दीपक कुमार निकुंज ने बलरामपुर कलेक्टर से बात कर हालातों को बताकर तत्काल युवक को अनुमति पास दिलाया. एसडीएम के अनुसार युवक अनुमति के लिए आया था पर वाहन की जानकारी नही दिए जाने से उसे अनुमति नही दी गई थी. अगले दिन शनिवार को युवक अपने पुत्री को लेने झारखंड राज्य के गुमला जिला में ठुठाटोली गाँव जाकर अपनी बच्ची को लाएगा जिसके बाद उसे होम क़वारन्टीन में 14 दिन तक रहना होगा.

Categorized in: