मनेंद्रगढ़ (शुद्धूलाल वर्मा) ! खून पसीने की कमाई से खरीदी गई ट्रैक्टर को एक फाइनेंस कंपनी के एजेण्ट द्वारा धोखाधड़ी कर किसी दूसरे व्यक्ति को बेच दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है रिपोर्ट पर कोटाडोल थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर अपराधियों की पतासाजी शुरु कर दी है ! मामला दर्ज होते ही आरोपी फरार बताए जा रहे हैं !

मिली जानकारी के अनुसार मोहनलाल सिंह कमर्जी थाना कोटाडोल निवासी वर्ष 2016 में ट्रैक्टर क्र. सीजी 16 सीएफ 7096 कीमती 6 लाख 50 हजार रुपये को भागवत श्रीधर चोलामंडलम कंपनी मनेन्द्रगढ़ से फाइनेंस कराया था जिसकी 3 किश्त टूटने पर चोलामंडलम कम्पनी का भागवत श्रीधर एवम विक्रम यादव निवासी मनेन्द्रगढ़ मोहनलाल सिंह के ट्रैक्टर को खींच कर अक्टूबर माह 2017 में ले गये और मोहनलाल सिंह को डरा धमकाकर भगा दिये।
उसके बाद भी उसके यूनियन बैंक के खाता से 2019 तक आरोपियों द्वारा किश्त की रकम 4,44,315 रुपये निकाल लिये।


मोहनलाल सिंह की शिकायत पर कोटाडोल पुलिस ने जांच की और आरोपियों के विरुद्ध अपराध प॑जीबद्ध कर भादवि की धारा 420, 34 के तहत मामला कायम कर विवेचना में लिया है ।
पुलिस अधीक्षक कोरिया चंद्र मोहन सिंह,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ पंकज शुक्ला, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कर्ण कुमार उके मनेन्द्रगढ़ के निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक तेजनाथ सिंह प्रधान आरक्षक मो तालिब शेख़, आर मदन राजवाड़े,जितेंद्र राजवाड़े,फलेश सिंह के द्वारा दिनांक 16/9/20 को ट्रैक्टर स्वराज कीमत करीब 5 लाख रुपये को जप्त कर थाना कोटाडोल लाया गया है। आरोपी भागवत श्रीधर एवम विक्रम यादव मनेन्द्रगढ़ से फरार है। पतासाजी के लिये मुखबिर तैनात किये गये है। थाना कोटाडोल की इस कार्यवाही की सर्वत्र प्रशंशा हो रही है।


कोटाडोल थाना प्रभारी तेजनाथ सिंह का कहना है कि आरोपियों को पकड़ने के लिये मुखबिर तैनात कर दिये गये है। हर संभव जगह पर पता तलाश की जा रही है। आरोपी जल्दी ही पुलिस हिरासत में होंगे।

Categorized in: