राजेंद्र ठाकुर राजू (ब्यूरो) कार्यालय बलरामपु

बलरामपुर
दैनिक छत्तीसगढ़ फ्रंटलाइन की प्रमुखता से प्रकाशित खबर का बड़ा असर हुआ है जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन करने के नाम पर कथित रूप से 200 की मांग करने वाले ग्राम पंचायत भेलवाड़ीह के पंचायत सचिव विष्णुपद मंडल को जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही उनके विरुद्ध विभागीय जांच के आदेश भी जारी किए गए हैं।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ फ्रंटलाइन ने इस पूरे मामले को बड़ी ही प्रमुखता से उठाया था। समाचार प्रकाशित होने के बाद जिला प्रशासन ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए दो सदस्यीय जांच टीम गठित की जांच प्रतिवेदन में सही पाए जाने के बाद पंचायत सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। सचिव द्वारा प्रस्तुत जवाब संतोषजनक नहीं पाए जाने पर कार्रवाई की गई।
जारी आदेश के अनुसार पंचायत सचिव का कृत्य छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा आचरण नियम 1998 के प्रावधानों के विपरीत पाया गया। इसके चलते उन्हें छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा अनुशासन तथा अपील नियम 1999 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच संस्थित की गई है निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय जनपद पंचायत बलरामपुर निर्धारित किया गया है

Categorized in: