पिकअप में लाए गए बच्चे, डीईओ ने कहा होगी कार्रवाई

अंबिकापुर। शहर से लगे सोनपुर कला के सरनापारा में निजी भूमि से गुजरने वाले स्कूल मार्ग को लेकर विवाद गहरा गया है। शुक्रवार को ग्रामीण प्राथमिक स्कूल के तीन दर्जन से अधिक बच्चों को असुरक्षित तरीके से पिकअप वाहन में बैठाकर कलेक्टोरेट पहुंच गए और रास्ता खुलवाने की मांग की।

ग्रामीणों का आरोप है कि, सरनापारा प्राथमिक स्कूल जाने का रास्ता निजी भूमि से होकर गुजरता है। भूमि स्वामी ने मार्ग बंद कर दिया है, जिससे बच्चों को स्कूल आने-जाने में दिक्कत हो रही है। इसी को लेकर वे बच्चों के साथ कलेक्टोरेट पहुंचे। इस दौरान शिक्षकों की भूमिका पर भी सवाल उठे। बताया गया कि शिक्षक बाइक, स्कूटी से आए, जबकि छोटे बच्चों को पिकअप में भरकर लाया गया। इससे बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है।

मुझे मिली है जानकारी

मामले में डीईओ दिनेश झा ने कहा, ‘मुझे जानकारी मिली है, यह गलत है। बच्चों को जमीन विवाद में नहीं लाना चाहिए था। मामले की जांच कराकर शिक्षकों पर कार्रवाई करूंगा।

Categorized in: