सीतापुर। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक शाखा पेटला में 127 किसानों का फर्जी हस्ताक्षर करके 1 करोड़ 92 लाख 82 हजार 96 रुपये की केसीसी ऋण अनियमितता के मामले में सीतापुर थाना पुलिस ने कम्प्यूटर ऑपरेटर को गिरफ्तार किया है।

जांच में तत्कालीन प्रभारी शाखा प्रबंधक भुपेन्द्र सिंह, सहायक लेखापाल शिवशंकर सोनी, कैशियर ललिता सिन्हा, सामान्य सहायक सुमित कुमार, दैनिक वेतनभोगी कम्प्यूटर ऑपरेटर दीपक कुमार चक्रधारी, तत्कालीन प्राधिकृत अधिकारी मदन सिंह, प्राधिकृत अधिकारी जोगी राम, सैनाथ केरकेट्टा वरिष्ठ सहकारी निरीक्षक एवं तत्कालीन समिति प्रबंधक सहित अन्य को संयुक्त रूप से दोषी पाया गया था। मामले में धारा 318, 316(5), 61(2), 3(5) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज है।

विवेचना के दौरान दीपक कुमार चक्रधारी पिता मनोहर राम, 29 वर्ष, निवासी अखोराकला थाना जयनगर जिला सूरजपुर को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ की, उसने अन्य आरोपियों के साथ सांठगांठ कर अपराध करना स्वीकार किया। आरोपी को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया गया। अन्य आरोपी अभी फरार हैं। कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक अखिलेश सिंह, एएसआई डेविड मिंज, प्रधान आरक्षक नंदकुमार प्रजापति, तिजलाल पैकरा, आरक्षक महेन्द्र नाग शामिल रहे।

Categorized in: